सवाई माधोपुरPublished: Jun 24, 2023 03:12:45 pm
Kirti Verma
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व को जल्द ही इको डेवलपमेंट कमेटी (ईडीसी) गाइड मिल सकते हैं। 25 ईडीसी गाइडों की जल्द ही भर्ती हो सकती है। इसके लिए वन विभाग की ओर तैयारियां की जा रही है। भर्ती के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।
सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर टाइगर रिजर्व को जल्द ही इको डेवलपमेंट कमेटी (ईडीसी) गाइड मिल सकते हैं। 25 ईडीसी गाइडों की जल्द ही भर्ती हो सकती है। इसके लिए वन विभाग की ओर तैयारियां की जा रही है। भर्ती के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में आने वाले पर्यटकों को जोन एक से पांच जोन तक में नेचर गाइड सफारी कराते है। वहीं रणथम्भौर के बाहरी जोन 6 से 10 में ईडीसी गाइड भ्रमण पर ले जाते हैं। वर्तमान में रणथम्भौर में 48 ईडीसी गाइड है।