जयपुर

साल खत्म होने से पहले फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Weather Update: प्रदेश के मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। अब सर्दी के साथ घना कोहरा भी सता रहा है। राज्य में आगामी दिनों में अत्यधिक घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में इसका असर दिखाई देगा।
less than 1 minute read
Dec 25, 2023
rain_in_rajasthan.jpeg

Weather Forecast: प्रदेश के मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। अब सर्दी के साथ घना कोहरा भी सता रहा है। राज्य में आगामी दिनों में अत्यधिक घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में इसका असर दिखाई देगा। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार तीन दिन तक प्रदेश कोहरे की चपेट में रहेगा। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक गिरेगा। इसके अलावा 31 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे पहले सात दिन सर्द हवाओं के साथ तापमान में गिरावट होगी। रविवार को पूर्वी राजस्थान में घना कोहरा छाया। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। दिन में वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। अधिकतर जिलों में विजिबिलिटी 200 से 400 मीटर के बीच रही।

सबसे कम माउंट आबू में एक डिग्री तापमान
प्रदेश में रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में एक डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.2 और अलवर में 5.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में 15 जगह रात का पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : अभी-अभी आया ये नया अलर्ट, अगले 48 घंटे में होने वाला है ऐसा, IMD ने राजस्थान के इन जिलों में जारी की चेतावनी

कहां कितना रहा तापमान
माउंट आबू : 1
भीलवाड़ा : 9
अलवर : 5.9
पिलानी : 6.5
सीकर : 7.5
चित्तौडगढ़ : 9.4
डबोक : 8.6
एरिन रोड : 8.6
चूरू : 7.3
श्रीगंगानगर : 9.3
बारां : 7.7
संगरिया : 7.8
सिरोही : 7.1
फतेहपुर : 4.2
करौली : 7.9