जयपुर

IMD Alert : राजस्थान में 12 से 17 जुलाई तक अति भारी बारिश का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Rajasthan Rain Forecast: 12 से 17 जुलाई तक बारिश का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, कोटा से जोधपुर तक भारी बारिश की चेतावनी, संभागवार अलर्ट जारी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jul 2025, 1:48 PM IST
weather
फोटो- पत्रिका

Rajasthan Weather: जयपुर। प्रदेश में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है। मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में 12 से 17 जुलाई तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके चलते कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी घोषित किया गया है।

मौसम केंद्र के अनुसार, एक परिसंचरण तंत्र पूर्वी मध्य प्रदेश और हरियाणा के ऊपर सक्रिय है, जिससे मानसून ट्रफ लाइन सीकर और सुुरतगढ़ होते हुए गुजर रही है। इसका असर राज्य के कई हिस्सों में दिखेगा।

आगामी दिनों में इस तरह होगा राजस्थान का मौसम

🔹 12 जुलाई से दक्षिण और पूर्वी राजस्थान के हिस्सों में, जबकि 13 जुलाई से दक्षिण-पश्चिमी जिलों में बारिश की गतिविधियाँ बढ़ सकती हैं।

🔹 12 से 14 जुलाई के बीच कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। वहीं जयपुर और भरतपुर संभागों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

🔹 13 से 15 जुलाई के दौरान जोधपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी है। बीकानेर संभाग में भी कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

🔹 16-17 जुलाई को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

बरतें सावधानी

मौसम विभाग ने आमजन से अपील की है कि अत्यधिक वर्षा के चलते जलभराव, ट्रैफिक अवरोध, वज्रपात जैसी संभावनाओं को देखते हुए सतर्कता बरतें और जरूरी होने पर ही घर से निकलें।

Updated on:
12 Jul 2025, 1:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan: कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में सत्यवीर अलोरिया अध्यक्ष नियुक्त, प्रतीक सिंह को-चेयरपर्सन बने, 7 कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त

घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav: एक दिन में ही बदले समीकरण: चूरू में कांग्रेस तो ब्यावर में भाजपा ने जीता उप जिला प्रमुख चुनाव, जानें कहां से कौन जीता