तीन महीने की रिपोर्ट के अनुसार, जोधपुर ग्रामीण सर्कल में सर्वाधिक 142 मामलों में ₹53.90 लाख वसूले गए। बीकानेर ग्रामीण में 133 मामलों से 21.81 लाख रुपए और बीकानेर सिटी में 71 मामलों से 22.31 लाख रुपए की वसूली हुई। पाली, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बाड़मेर, जालोर, जैसलमेर और चूरू में भी सक्रियता से अभियान चलाया गया।