जयपुर

IMD Forecast: राजस्थान में ठंड रहेगी या बढ़ेगी ? अगले सात दिनों के तापमान को लेकर मौसम विभाग ने जारी की बड़ी अपडेट

western disturbance: प्रदेश में मौसम रहेगा शुष्क, अगले सप्ताह बारिश के आसार नहीं। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर, तापमान में बड़े बदलाव की संभावना कम।

less than 1 minute read
Feb 06, 2026
Photo- Patrika

Rajasthan weather: जयपुर। प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) वर्तमान में उत्तर अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है, जिसका प्रभाव फिलहाल राजस्थान पर सीमित रहने की संभावना है। मध्य क्षोभमंडल में पश्चिमी पवनों के साथ बना इसका ट्रफ उत्तर दिशा में स्थित है, जिससे प्रदेश में किसी बड़े मौसमी बदलाव के संकेत नहीं मिल रहे हैं।

वहीं पूर्वोत्तर भारत के ऊपर उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम लगभग 130 नॉट्स की रफ्तार से सक्रिय है, लेकिन इसका सीधा असर राज्य के मौसम पर नहीं पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 8 फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है, जिसका हल्का प्रभाव उत्तरी राजस्थान में बादलों की आवाजाही के रूप में दिखाई दे सकता है।

ये भी पढ़ें

Indian Railways: होली पर यात्रियों को राहत, सात जोड़ी ट्रेनों की अवधि बढ़ी, जयपुर को मिली अतिरिक्त सुविधा

अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी, जबकि दिन में मौसम सामान्य रहेगा। किसानों और आमजन के लिए यह अवधि अनुकूल मानी जा रही है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी वर्षा या तेज हवा की चेतावनी जारी नहीं की है।

ये भी पढ़ें

Interest Free Loan: बिना ब्याज 10 लाख तक ऋण का मौका, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना को जबरदस्त रिस्पॉन्स

Updated on:
06 Feb 2026 04:07 pm
Published on:
06 Feb 2026 04:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर