जयपुर

IMD Rain Warning: तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी, 6-7-8-9-10 अप्रेल के लिए राजस्थान के मौसम की रिपोर्ट जारी

Rain And Hailstorm Alert: पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक वर्षा फलोदी में 42.2 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई।

2 min read
Apr 07, 2026
फाइल फोटो- पत्रिका

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश फलोदी में 42.2 मिलीमीटर रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज 7 अप्रेल को राज्य के कई जिलों में तेज मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और मध्यम से तेज बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में अगले 3 घंटे खतरनाक! इन 9 जिलों में अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 8 अप्रेल को भी बरसेंगे मेघ

आज ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि आज जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में विक्षोभ का असर रहेगा। वहीं जयपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में 30 से 50 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे फसलों को नुकसान की आशंका बनी हुई है।

इन जिलों में आया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों के लिए डबल अलर्ट भी जारी किया है। जिसमें अजमेर, दौसा, जयपुर, टोंक, अलवर और भरतपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

वहीं श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर, सीकर, चूरू, झुंझुनू, करौली, बूंदी, कोटा और सवाई माधोपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। कहीं-कहीं ओले गिरने की भी आशंका है।

8-9-10 अप्रेल के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी

मौसम विभाग के अनुसार 8 अप्रेल को भरतपुर और जयपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 9 अप्रेल से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

विभाग का कहना है कि 10 अप्रेल से राज्य में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर एक बार फिर बढ़ने लगेगा।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Farmers : राजस्थान के किसानों को मिल सकेगी राहत, केंद्र की तीन टीमें आज पहुंचेगी जयपुर, करेंगी मीटिंग

Updated on:
07 Apr 2026 03:02 pm
Published on:
07 Apr 2026 02:56 pm
Also Read
View All