जयपुर

Weather Update : मौसम ने बदली करवट, मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश

Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट है कि राजस्थान के जयपुर में मंगलवार 3 अक्टूबर को आसमान पर बादल छाए रहेंगे। जयपुर और आस-पास के इलाके में बारिश होने की संभावना है।

2 min read
Weather Alert

Weather Update : मौसम के मिजाज के बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। राजस्थान में एक नए सिस्टम की वजह से मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो सकता है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में राजस्थान के कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 8 अक्टूबर तक राजस्थान के अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, जयपुर, उदयपुर में मौसम के शुष्क करने की संभावना है। पर मौसम विज्ञानियों का मानना है कि राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार 3 अक्टूबर को आसमान पर बादल छाए रहेंगे। जयपुर और आस-पास के इलाके में बारिश होने की संभावना बन सकती है। यह बारिश इलाके के लोकल मौसम के बदलाव की वजह से हो सकती है। जयपुर में का आज सोमवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

अगर बारिश हुई तो मौसम हो जाएगा ठंडा

मौसम विज्ञानियों का मानना है कि राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 2 से 3 दिन मानसून रिटर्न के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगर बारिश हुई तो प्रदेश में मौसम ठंडा हो जाएगा जिससे सर्दियों की आहट तेज हो जाएगी।

बीते 24 घंटे में मौसम रहा शुष्क

बीते 24 घंटे में पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। सबसे ज्यादा तापमान जालौर में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान चित्तौड़गढ़ में 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें - Weather Update : अगले 5 दिन मौसम कैसा रहेगा, बारिश पर IMD का बड़ा अपडेट

तापमान में रहेगा उतार-चढ़ाव

मौसम केंद्र जयपुर निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया फिलहाल कुछ दिन तापमान में इस तरह का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। रात के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है।

यह भी पढ़ें - weather update e : मौसम विभाग का पूर्वानुमान, अक्टूबर में होगी औसत से कम बारिश, बढ़ेगा तापमान

Updated on:
02 Oct 2023 05:16 pm
Published on:
02 Oct 2023 05:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर