जयपुर

Weather Update : बारिश पर बड़ा अपडेट, अब 7 दिन का मौसम अलर्ट जारी

Weather Update : मौसम विभाग ने राजस्थान में बारिश पर 7 दिन का अलर्ट जारी किया है। जानें 9 अक्टूबर को राजस्थान में कैसा मौसम रहेगा।

2 min read
weather_alert_7.jpg
Weather Alert

Weather Update : मौसम मिजाज अब बदल गया है। मानसून ने राजस्थान से 3 सितम्बर को विदाई ले ली है। बीते 24 घंटों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम शुष्क हो रहा है। मौसम विभाग के 6 अक्टूबर के अलर्ट के अनुसार राजस्थान में आगामी 7 दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम पूर्णतया शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान औसत से 1-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 8 अक्टूबर रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।

राजस्थान के किसी भी जिले में बारिश का कोई अलर्ट नहीं

जयपुर मौसम केंद्र ने 9 अक्टूबर को राजस्थान के किसी भी जिले में बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। 9-11 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। अक्टूबर से दिसंबर महीने के बीच में पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्से में औसत से अधिक बारिश होने का अनुमान जरूर है।

यह भी पढ़ें - Weather Update : अक्टूबर के दूसरे सप्ताह का अलर्ट, इन दो दिन हो सकती है बारिश

ठंडी हवा के झोंके बदन में पैदा कर रहे हैं सिरहन

जयपुर में आज मौसम सुहावना है। ठंडी हवा के झोंके बदन में सिरहन पैदा कर रहे हैं। जयपुर में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि 12 और 13 अक्टूबर को पारा गिरकर 20 डिग्री तक रहने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक रहेगा। बीते 24 घंटे में सूबे का सबसे ठंडा जिला सिरोही रहा। जहां न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें - weather update e : बारिश पर नया अपडेट, 10 दिन का मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Published on:
08 Oct 2023 04:35 pm