जयपुर

IMD Weather Forecast: मौसम विभाग की भविष्यवाणी, आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

IMD Weather Forecast: मध्यप्रदेश के ऊपर वेलमार्क लो प्रेशर एरिया के असर से शुक्रवार को पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर जिलों में बादल उमड़-घुमड़कर आए।
less than 1 minute read
Aug 05, 2023
photo_6228541580042679849_y.jpg

जयपुर. IMD Weather Forecast: मध्यप्रदेश के ऊपर वेलमार्क लो प्रेशर एरिया के असर से शुक्रवार को पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर जिलों में बादल उमड़-घुमड़कर आए। सुबह से काले बादल आसमान में छाने के साथ ही तेज हवा चली, लेकिन बदरा ज्यादातर स्थानों से बिना बरसे लौट गए। अलवर, सवाईमाधोपुर, करौली, डूंगरपुर में हल्की बरसात हुई। वहीं कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहे और पूर्वी ठंड़ी हवा चली। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।


मौसम विभाग ने आज पूर्वी राजस्थान में बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली जिले में भारी बारिश अलर्ट जारी किया है.वहीं अलवर और टोंक में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग की सलाह है कि इस दौरान इलेक्ट्रानिक उपकरण के प्लग निकाल दें और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।


पांचना बांध में भी बढ़ा जलस्तर
करौली क्षेत्र में बारिश के चलते जिले के सबसे बड़े पांचना बांध में भी लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। कुल 258.62 मीटर की भराव क्षमता का पांचना बांध अब 257.30 मीटर के गेट पर पहुंचकर हिलोरें मार रहा है। जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि मामचारी बांध ओवरफ्लो हुआ है, जबकि पांचना बांध में लगातार पानी की आवक जारी है, जिस पर विभागीय अधिकारी कर्मचारी नजर बनाए हुए हैं।

Published on:
05 Aug 2023 09:09 am
Also Read
View All
रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?