scriptNew District In Rajasthan: 19 नए जिलों के प्रस्ताव को मंजूरी, किस जिले में होगी कौनसी तहसील, जानिए आप किस जिले में आएंगे | New District Rajasthan Today, Rajasthan New District Tehsil Wise List | Patrika News
जयपुर

New District In Rajasthan: 19 नए जिलों के प्रस्ताव को मंजूरी, किस जिले में होगी कौनसी तहसील, जानिए आप किस जिले में आएंगे

New District In Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की अहम बैठक हुई। जिसमें गहलोत कैब‍िनेट ने 19 नए जिले के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके अलावा 3 नए संभाग बनाए जाने के प्रपोजल को भी स्‍वीकार कर लिया गया है।

जयपुरAug 04, 2023 / 04:45 pm

Kamlesh Sharma

New District Rajasthan Today, Rajasthan New District Tehsil Wise List

New District In Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की अहम बैठक हुई। जिसमें गहलोत कैब‍िनेट ने 19 नए जिले के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके अलावा 3 नए संभाग बनाए जाने के प्रपोजल को भी स्‍वीकार कर लिया गया है।

New District In Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की अहम बैठक हुई। जिसमें गहलोत कैब‍िनेट ने 19 नए जिले के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके अलावा 3 नए संभाग बनाए जाने के प्रपोजल को भी स्‍वीकार कर लिया गया है। राजस्‍थान में अब कुल 50 जिले हो गए हैं। राजस्‍थान में लंबे अरसे से नए जिले की मांग हो रही थी। गहलोत सरकार ने विधानसभा चुनाव 2023 से ठीक पहले इस मांग को पूरा कर ट्रम्प कार्ड खेला है।

नए तीन संभाग और उनके जिले
सीकर संभाग- सीकर, झुंझुनूं, नीम का थाना और चूरू जिला शामिल होंगे।
पाली संभाग- पाली, जालोर, सांचौर और सिरोही जिले शामिल होंगे।
बांसवाड़ा संभाग- बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जिले शामिल होंगे।


नए जिले और तहसील व उपखंड
1. जयपुर जिलाः जयपुर नगर निगम हेरिटेज और ग्रेटर में आने वाला पूरा भाग आएगा।
तहसील: जयपुर, कालवाड़, आमेर और सांगानेर

2. जयपुर (ग्रामीण) जिले में 13 उपखंड और 18 तहसील होंगी। जयपुर, सांगानेर, आमेर, बस्सी, चाकसू, जमवारामगढ़, चौमूं, सांभर लेक, माधोराजपुरा, रामपुरा डाबड़ी, किशनगढ़, रेनवाल, जोबनेर और शाहपुरा उपखंड में शामिल होंगे। वहीं नगर निगम का इलाका छोड़कर जयपुर, कालवाड़, सांगानेर और आमेर तहसील का हिस्सा भी ग्रामीण में आएगा। इसके अलावा जालसू, बस्सी, तूंगा, चाकसू, कोटखावदा, जमवारामगढ़, आंधी, चौमूं, फुलेरा, माधोराजपुरा, रामपुरा डाबड़ी, किशनगढ़, रेनवाल, जोबनेर और शाहपुरा तहसील में शामिल होगी।

यह भी पढ़ें

19 नए जिलों का नोटिफिकेशन जारी, जानें राजस्थान के सबसे छोटे जिले का नाम

3. दूदू जिले में 3 उपखंड और 3 तहसील होंगी। उपखंड और तहसील में मोजमाबाद, दूदू और फागी शामिल होंगी

4. कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 7 उपखंड 8 तहसील शामिल। बहरोड़, बानसूर, नीमराना, नारायणपुर, कोटपूतली, विराटनगर और पावटा उपखंड शामिल होंगे। वहीं बहरोड़, बानसूर, नीमराना, मांढण, नारायणपुर, कोटपूतली, विराटनगर और पावटा तहसील में शामिल होंगे।

5. शाहपुरा जिले में 5 उपखंड और 6 तहसील होंगी। शाहपुरा, जहाजपुर, फुलिया कला, बनेड़ा और कोटडी उपखंड शामिल होंगे। वहीं शाहपुरा, जहाजपुर, काछोला, फुलिया कला, बनेड़ा और कोटडी तहसील शामिल होगी।

6. जोधपुर जिलाः जोधपुर तहसील का नगर निगम जोधपुर के तहत आने वाला पूरा भाग होगा।

7. जोधपुर (ग्रामीण) जिले में 10 उपखंड और 15 तहसील होंगी। जोधपुर उत्तर, जोधपुर दक्षिण, लूणी, बिलाड़ा, भोपालगढ़, पीपाड़ सिटी, ओसियां, बावड़ी, शेरगढ़ और बालेसर उपखंड में शामिल होंगे। वहीं नगर निगम के क्षेत्र को छोड़कर जोधपुर उत्तर और दक्षिण तहसील का हिस्सा होंगे। कुड़ी, भगतासनी, लूणी, झवर, बिलाड़ा, भोपालगढ़, पीपाड़ सिटी, ओसियां, तिंवरी, बावड़ी, शेरगढ़, बालेसर, शेखला और चामू तहसील में शामिल होगी।

8. फलोदी जिले में 6 उपखंड और 8 तहसील होंगी। फलोदी, लोहावट, आऊ, देचू, बाप और बापिणी उपखंड और फलोदी, लोहावट, आऊ, देचू, सेतरावा, बाप, घंटियाली और बापिणी तहसील शामिल होंगी

9. बालोतरा जिले में 4 उपखंड और 7 तहसील होंगी। बालोतरा, सिवाना, बायतु और सिणधरी उपखंड में शामिल होंगे। पचपदरा, कल्याणपुर, सिवाना, समदड़ी, बायतु, गिड़ा और सिणधरी तहसील शामिल होंगी।

10. ब्यावर जिले में 6 उपखंड और 7 तहसील होंगी। ब्यावर, टॉडगढ़, जैतारण, रायपुर, मसूदा और बदनोर उपखंड शामिल होंगे। ब्यावर, टॉडगढ़, जैतारण, रायपुर, मसूदा, विजयनगर और बदनोर तहसील शामिल होंगे।

11. केकड़ी जिले में 5 उपखंड और 6 तहसील होंगी। केकड़ी, सावर, भिनाय, सरवाड़ और टोडारायसिंह उपखंड में शामिल होंगे। केकड़ी, सावर, भिनाय, सरवाड़, टाटोटी और टोडारायसिंह तहसील शामिल होंगे।

12 . डीग जिले में 6 उपखंड और 9 तहसील होंगी। डीग, कुम्हेर, नगर, सीकरी, कामां और पहाड़ी उपखंड शामिल होंगे। डीग, जनूथर, कुम्हेर, रारह, नगर, सीकरी, कामां, जुरहरा और पहाड़ी तहसील शामिल होंगे

13. नीम का थाना जिले में 4 उपखंड और 5 तहसील होंगी। नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, उदयपुरवाटी और खेतड़ी उपखंड और नीम का थाना, पाटन, श्रीमाधोपुर, उदयपुरवाटी और खेतड़ी तहसील शामिल होंगी।

14. डीडवाना-कुचामन जिले में 6 उपखंड और 8 तहसील होंगी। डीडवाना, लाडनूं, परबतसर, मकराना, नागौर और कुचामन सिटी उपखंड और डीडवाना, मौलासर, छोटी खाटू, लाडनूं, परबतसर, मकराना, नावां और कुचामन सिटी तहसील शामिल होंगी।

15. गंगापुरसिटी जिले में 5 उपखंड और 7 तहसील होंगी। गंगापुरसिटी, वजीरपुर, बामनवास, टोडाभीम और नादौती उपखंड शामिल होंगे। गंगापुरसिटी, तलवाड़ा, वजीरपुर, बामनवास, बरनाला, टोडाभीम और नादौती तहसील शामिल होंगे।

16. खैरथल-तिजारा जिले में 5 उपखंड और 7 तहसील होंगी। तिजारा, किशनगढ़ बास, कोटकासिम, टपूकड़ा और मुंडावर उपखंड और तिजारा, किशनगढ़ बास, खैरथल, कोटकासिम, हरसोली, टपूकड़ा और मुंडावर तहसील शामिल होंगे।

17. सलूंबर जिले में 4 उपखंड और 5 तहसील होंगी। सराडा, सेमारी, लसाडिया और सलूंबर उपखंड और सराडा, सेमारी, लसाडिया, सलूंबर और झल्लारा तहसील शामिल होंगे।

18. सांचौर जिले में 4 उपखंड और 4 तहसील होंगी. उपखंड और तहसील में सांचौर, बागोड़ा, चितलवाना और रानीवाड़ा शामिल होंगे।

19 अनूपगढ़ जिले में 6 उपखंड और 7 तहसील होंगी। अनूपगढ़, रायसिंहनगर, श्रीविजयनगर, घड़साना, छत्तरगढ़, खाजूवाला उपखंड शामिल होंगे। अनूपगढ़, रायसिंहनगर, श्रीविजयनगर, घड़साना, रावला, छत्तरगढ़, खाजूवाला में तहसील शामिल होंगी

https://youtu.be/afxIfQZouKY

Home / Jaipur / New District In Rajasthan: 19 नए जिलों के प्रस्ताव को मंजूरी, किस जिले में होगी कौनसी तहसील, जानिए आप किस जिले में आएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो