जयपुर

Weather Update : मौसम ने बदली करवट, ठंडी होने लगी रातें, इन 3 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट है कि राजस्थान के इन तीन जिलों में झमाझम बारिश की संभावना है। यह संभावना है कि इस झमाझम बारिश के साथ मानसून की विदाई हो सकती है।
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2023, 2:14 PM IST
weather_alert_12.jpg
Weather Alert

Weather Update : मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मानसून अब विदाई लेने की पूरी तैयारी कर चुका है। पूरी संभावना है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में कुछ जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। यह झमाझम बारिश मानसून की आखिरी बारिश हो सकती है। वैसे मौसम विभाग का अलर्ट है कि शुक्रवार को राजस्थान के इन तीन जिलों में बारिश होने के आसार हैं। यह बारिश वहां की लोकल बदलाव से भी संभव हो सकता है। वैसे आज शुक्रवार को कोटा, जयपुर, जोधपुर सहित कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में तेज गति से हवाओं के चलने के आसार हैं।

मौसम विज्ञानियों का मानना है कि एंटी साइक्लोन बनने से प्रदेश में मौसम बदल रहा है। राजस्थान के जिलों में दिन में तेज गर्मी तो रातें ठंडी होने लगी हैं। सीकर में कल रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो फलोदी में दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सीकर में 16 डिग्री सेल्सियस तापमान अमूमन नवंबर के शुरुआती माह में रहता है।



राजस्थान में अब बढ़ेगी सर्दी

मौसम विज्ञानियों का मानना है कि, 27 सितम्बर के अगले तीन चार दिनों के दौरान राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ ही दिनों में राजस्थान में सर्दी बढ़ेगी। पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश के बाद मौसम में सुबह-शाम नमी देखने को मिल रही है। हल्की ठंड महसूस होने लगी। मानसून की विदाई के बाद प्रदेश में अब ठंड का असर देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Good News : राजस्थान में मानसून का कोटा पूरा, अब तक हुई 483.5 मिमी बारिश, जारी किया नया मौसम अलर्ट

जयपुर का आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

बीते 24 घंटे में गुरुवार को जयपुर में 23.6 डिग्री, चूरू में 23 डिग्री, जोधपुर में 26.2 डिग्री, जैसलमेर में 27 डिग्री, उदयपुर में 23.2 डिग्री, कोटा में 24 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जयपुर में आज शुक्रवार को मौसम साफ है। धूप गरम है। तेज हवाएं चल रही हैं। जयपुर का आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें - Weather Update : मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, इन छह संभागों में 48 घंटे में होगी झमाझम बारिश

Updated on:
29 Sep 2023, 2:14 PM IST
Published on: