जयपुर

Weather Update : राजस्थान में सर्दी-कोहरे पर मौसम विभाग का अपडेट, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : मौसम विभाग का नया अपडेट है कि राजस्थान में सर्दी का सितम तेजी से बढ़ रहा है। कई जिलों में घने कोहरे से जनजीवन परेशान है।

2 min read
weather_alert_6.jpg
Weather Alert

Weather Update : राजस्थान के कई जिलों में सर्दी सितम ढहा रही है। कई जिलों में घने कोहरे से जहां जनजीवन परेशान है वहीं वाहन चालक दिक्कत में आ गए हैं। हिमालय के तराई क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद अब विंड पैटर्न में बदलाव आने लगा है। तापमान तेजी से गिर रहा है। जिस वजह से सर्दी बढ़ती जा रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार राजस्थान में 14 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। जिस वजह से तापमान में लगातार गिरेगा और राजस्थान के कई जिलों में जबरदस्त ठंड पड़ेगी। मौजूदा वक्त दिन और रात के तापमान में अंतर साफ नजर आ रहा। शुक्रवार को नमी की मात्रा कम होने के कारण दिन में सर्दी से कुछ राहत मिली। पर शाम होते ही सर्दी बढ़ी है। प्रदेश में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सबसे कम माउंट आबू में दर्ज किया गया। यहां पर पारा जमाव बिंदू पर आ गया। वहीं, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में भी 10 दिसम्बर से लेकर 14 दिसम्बर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

माउंट आबू में दूसरे दिन भी पारा जमाव बिंदु पर रहा

राजस्थान में सर्दी अभी स्थिर बनी है। हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा जमाव बिंदु पर रहा। जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, अलवर, अजमेर में भी आज (शनिवार) को न्यूनतम तापमान शुक्रवार के समान रहा। गंगानगर, हनुमानगढ़ में सुबह हल्की धुंध रही। जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग में सुबह मौसम बिल्कुल साफ रहा। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो जिले में इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा।

यह भी पढ़ें - Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, राजस्थान में 10 दिसम्बर तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, चलेगी तेज हवाएं

यह भी पढ़ें - weather update e : दिसम्बर माह के दूसरे सप्ताह में कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम, जानें

Updated on:
09 Dec 2023 05:49 pm
Published on:
09 Dec 2023 05:46 pm