जयपुर

Weather Update : राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, इन 4 शहरों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से रहा कम

Weather Update : मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में राजस्थान के 4 शहरों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम पाया गया है। बारिश पर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Weather Alert

Weather Update : राजस्थान में मौसम करवट बदल रहा है। राजस्थान में मानसून चला गया है। सूबे में बारिश का दौर थम गया। ऐसी संभावना है कि इस सीजन में अब दोबारा बारिश शायद ही हो। प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। अगले हफ्ते से मौसम में एक बार फिर पारिवर्तन देखा जा सकता है। मौसम विज्ञानियों को मानना है कि आने वाले समय में तापमान में गिरावट होगी। सर्दी का सितम शुरू हो जाएगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार रात का पारा जहां गिर रहा है, वहीं दिन का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। रविवार को चार शहरों का तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। भीलवाड़ा, उदयपुर व सिरोही में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस और वनस्थली में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में रात का पारा सबसे अधिक रहा। जयपुर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और दिन का तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे अधिक दिन का तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस फलौदी में रिकॉर्ड हुआ।

आगामी 7 दिनों में बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार राजस्थान में आगामी 7 दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम पूर्णतया शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान औसत से 1-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 8 अक्टूबर रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।

यह भी पढ़ें - Weather Update: राजस्थान में सर्दी की दस्तक, बीते 24 घंटे में यह जिला रहा सबसे ठंडा

जयपुर में आज मौसम रहेगा साफ

जयपुर में आज मौसम साफ है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। ठंड़ी हवाएं चल रहीं हैं। जयपुर में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें - weather update : बारिश पर बड़ा अपडेट, अब 7 दिन का मौसम अलर्ट जारी

Updated on:
09 Oct 2023 10:41 am
Published on:
09 Oct 2023 10:40 am
Also Read
View All