Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट है कि राजस्थान के इन 5 जिलों में 2 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
Weather Update : मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब बारिश का दौर थम सा गया है। अब सर्द हवाओं ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग का ताजा Prediction है कि राजस्थान के इन पांच जिलों जयपुर, धौलपुर, करौली, अलवर, हनुमानगढ़ और इसके आस-पास के क्षेत्र में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। आकाशीय बिजली गिरने की भी पूरी संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में अगले तीन-चार दिन बादल छाए रहने की संभावना है। अगर बीते 24 घंटे की बात करें तो राजस्थान में बुधवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 6 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान प्रदेश के 19 जगहों पर रात का पारा 15 डिग्री से कम दर्ज हुआ है।
अधिकतम तापमान में भी आई गिरावट
राजस्थान में दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। भीलवाड़ा में 20.6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया है। सिरोही में दिन का तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी दो-तीन दिन राज्य में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने और अधिकतम तापमान औसत से 4-8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें - खराब मौसम की वजह से दिल्ली से डायवर्ट होकर जयपुर पहुंची 11 उड़ानें, एक में बैठे थे केंद्रीय मंत्री
एक दिसम्बर से मौसम होगा शुष्क
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। बंगाल की खाड़ी से नमी आने के साथ एक दिसम्बर से मौसम शुष्क जारी होगा।
राजस्थान के शहरों का तापमान
- माउंट आबू 6
- सिरोही 10.4
- फतेहपुर 11
- चित्तौड़गढ़ 11.9
- संगरिया 12
- सीकर 12.5
- जैसलमेर 12.7
- अलवर 13
- पिलानी 13
- अजमेर 13.5
- चूरू 13.5
- करौली 13.6
- भीलवाड़ा 13.6
- एरिन रोड 13.6
- जयपुर 13.7
- श्रीगंगानगर 13.8
- वनस्थली 14.1
- बीकानेर 14.3।
यह भी पढ़ें - Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction, 3-4 दिन इन 15 जिलों में होगी बारिश