Weather Update : राजस्थान में अगले तीन से चार दिन कोहरा और हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में फिर से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। फिर हाड कंपाऊ सर्दी शुरू हो जाएगी। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में कुछ इलाकों में चार दिन तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। सर्वाधिक बारिश सवाई माधोपुर में 29 मिलीमीटर दर्ज की गई है। राजस्थान में 2 दिन पहले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ। इसके बाद इन दो दिन में बारिश का नया रिकॉर्ड बन गया। जोधपुर में पिछले 12 साल में नवंबर माह में इतनी बारिश कभी नहीं हुई, जितनी रविवार और सोमवार को हुई। कोटा में भी 12 साल में नवंबर में सर्वाधिक बारिश का यह दूसरा मौका है।