Weather Update : मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है। जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चल रही है। 20 जनवरी को राजस्थान के कई जिलों में शीत दिन दर्ज होने की संभावना है।
Weather Update : मौसम का मिजाज बेहद सर्द है। राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है। जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि 20 जनवरी को राजस्थान के कई जिलों में शीत दिन दर्ज होने की संभावना है। साथ ही घना कोहरा भी छाएगा। कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम हो रही है। पाले की वजह फसलों को नुकसान हो रहा है। जयपुर में आज मौसम बेहद सर्द है। हवाएं तेज गति से चल रहीं हैं। ये हवाएं काफी ठंडी हैं। जयपुर के कई इलाकों में सुबह कोहरा छाया हुआ था। जिस वजह से विज़िबिलिटी काफी कम थी। वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विज्ञानियों के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझनूं के साथ ही पश्चिमी राजस्थान के हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें - Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, 2 दिन चलेगी जबरदस्त शीतलहर पड़ेगा पाला
पिलानी में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज
पूर्वी राजस्थान के पिलानी में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री तो पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया है। पूर्वी राजस्थान के डूंगरपूर में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री तो पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 28.2 दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें - मौसम विभाग का Yellow Alert, आने वाले 4 दिन इन 3 जिलों में शीतलहर संग छाएगा घना कोहरे