Weather Update : मौसम विभाग ने दो दिन का Yellow Alert जारी किया है। इन जिलों में आज और कल होगी बारिश।
Weather Update : मौसम विभाग लगातार करवट बदल रहा है। मानसून राजस्थान से अलविदा हो गया है। अब तो मौसम परिवर्तन की वजह से बारिश हो रही है। कहीं कहीं लोकल मौसम परिवर्तन की वजह से बारिश हो रही है। पर मौसम विभाग का नया अपडेट है कि राजस्थान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिस वजह से राजस्थान में दो दिन बारिश होगी। मौसम विभाग का अलर्ट है कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 21-22 अक्टूबर को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू व आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद मेघगर्जन, हल्की बारिश होने की संभावना है। राज्य के शेष अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वैसे राज्यस्थान के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे दी है। शाम से लेकर सुबह आठ बजे तक ठंड रहती है। ठंडी और तेज हवाओं से तापमान काफी गिर गया है।
जयपुर मौसम पर नया अपडेट
जयपुर के मौसम के बारे में नया अपडेट है कि, आज जयपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जयपुर का आज का मौसम खुशनुमा रहेगा। पर 22 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर के बीच आसमान पर बादल छाए रहने की पूरी संभावना है। कहीं कहीं बारिश की हल्की बूंदें गिर सकती हैं ।
यह भी पढ़ें - Weather Update : भारी बारिश पर IMD का लेटेस्ट अलर्ट, इन 4 दिनों में होगी झमाझम
यह भी पढ़ें - weather update e : मौसम विभाग का अलर्ट, सिर्फ 24 घंटों में 23 जिलों में होगी भारी बारिश, 35 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा