राजस्थान में मंदिरों में अक्सर दान-चढ़ावा आदि को लेकर कई खबरें आती है। लेकिन इस बार दान-चढ़ावा को लेकर नई खबर सामने आई है।
जयपुर। राजस्थान में मंदिरों में अक्सर दान-चढ़ावा आदि को लेकर कई खबरें आती है। लेकिन इस बार दान-चढ़ावा को लेकर नई खबर सामने आई है। हर बार कोई नकद, चांदी-सोना आदि को चढ़ाता है। लेकिन इस बार एक भक्त ने भगवान के सामने अपनी आय का पांच फीसदी हिस्सा दान देने की प्रतिज्ञा ली है।
यह भी पढ़ें
मामला सालासर बालाजी मंदिर का है। जो दुनियाभर में विख्यात है। यहां हर सालों लाखों की संख्या में भक्त आते है। यहां एक भक्त दिलकुश ओझा ने मंदिर में दान के लिए एक विशेष पहल की है। उन्होंने 50 रुपए के गैर-न्यायिक स्टाम्प पेपर पर एक एग्रीमेंट किया, जिसमें उन्होंने अपनी आय का 5 फीसदी हिस्सा सालासर बालाजी को दान देने की प्रतिज्ञा की है।
यह भी पढ़ें
दिलकुश ओझा ने शपथ पत्र में स्पष्ट किया है कि आर्थिक लाभ का 5 प्रतिशत हिस्सा, चाहे वह किसी भी स्रोत से प्राप्त हो, वह सालासर बालाजी को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही, उन्होंने हर महीने अपनी आय का 2 प्रतिशत भी बालाजी मंदिर या सरकारी सेवाओं को दान करने का निर्णय लिया है। इस एग्रीमेंट को ओझा ने 20 सितंबर को मंदिर के पुजारी नितिन की उपस्थिति में हस्ताक्षर कर सौंपा है।