हवामहल में नए म्यूजियम का उद्घाटन, इस अवसर पर राजस्थान की पुरा-धरोहरों में दिया जा रहा निशुल्क प्रवेश

विश्व संग्रहालय दिवस पर सैलानियों को फ्री भ्रमण की सौगात सरकार ने दी है...
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 May 2017, 1:39 PM IST
Feature image

दुनियाभर में आज विश्व संग्रहालय दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में जयपुर में एक और संग्रहालय का उद्घाटन होने जा रहा है। इस अवसर पर राजधानी जयपुर सहित प्रदेश की पुरा धरोहरों में निशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है।


आज शाम को हवामहल में होगा संग्रहालय का उद्घाटन
साथ ही मॉन्यूमेंटस भ्रमण पर आने वाले सैलानियों का तिलक लगाकर पारम्परिक ढंग से स्वागत किया जा रहा है। हवामहल में संग्रहालय दिवस पर लोक संगीत की स्वर लहरियां गूंजीं। लोक कलाकारों ने यहां शहनाई वादन किया। हवामहल अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने बताया कि विश्व संग्रहालय दिवस पर पर्यटकों को निशुल्क भ्रमण की छूट दी गई है। साथ ही हवामहल आने वाले पर्यटकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।


Read: शहर में 500 से ज्यादा आवारा पशु हैं, जिनके लिए न तो खेळियां व कुंडी की व्यवस्था है और ना ही गौशाला
दिखेंगे प्राचीन मूर्तियां और वाद्य यंत्र
हवामहल में नया संग्रहालय बनाया गया है। विश्व संग्रहालय दिवस पर आज शाम को उसका उद्घाटन किया जाएगा। हवामहल अधीक्षक ने बताया कि यहां पर प्राचीन मूर्तियों और वाद्य यंत्रों का डिस्प्ले किया गया है। हवामहल आने वाले सैलानियों को प्राचीन मूर्तियों और वाद्य यंत्रों का कलेक्शन एक साथ देखने का मौका मिलेगा।

jaipur/rs-36-cr-master-plan-for-hingonia-gaushala-2577091.html">
Read: 3 हजार से अधिक गौवंश 40 °C से ज्यादा के तापमान के बीच खुले में विचरण करने को मजबूर

Published on: