जयपुर

राजस्थान में बंद नहीं हो रही रैगिंग की घटनाएं, मेडिकल कॉलेजों से आई कई शिकायतें; केंद्र सरकार ने जारी किए आंकड़े

वर्ष 2024 में राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) को रैगिंग की 165 शिकायतें मिलीं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही राज्यसभा में रैगिंग से जुड़े आंकड़ों की रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी।

less than 1 minute read
Apr 02, 2025
ragging in rajasthan

राजस्थान में कोचिंग संस्थाओं में पढऩे वाले विद्याथिर्यों में तनाव को लेकर चिंतिंत रहने वाले माता-पिता की चिंता कोचिंग संस्थान में नीट या जेईई जैसी परीक्षाओं की तैयारी तक ही सीमित नहीं है। बच्चों का मेडिकल कॉलेज में प्रवेश होने के बाद भी रैगिंग का डर सताता है। रैगिंग के विरुद्ध जीरो-टॉलरेंस का वातावरण बनाने के लिए सरकार ने कई उपाय लागू किए हैं। इसके बाद भी रैगिंग की घटनाएं बंद नहीं हुई हैं।

वर्ष 2024 में राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) को रैगिंग की 165 शिकायतें मिलीं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही राज्यसभा में रैगिंग से जुड़े आंकड़ों की रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी। राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग की 15 शिकायतें सामने आई हैं।

रैगिंग की शिकायतें

आंध्रप्रदेश- 6

असम- 4
बिहार- 17

छत्तीसगढ़- 8
दिल्ली- 3

गुजरात- 3
हरियाणा- 6

झारखंड- 8
जम्मू-कश्मीर- 3

कर्नाटक- 4
केरल- 1

महाराष्ट्र- 10
मध्य प्रदेश- 12

ओडिशा- 8
पंजाब- 2

राजस्थान- 15
तेलंगाना- 3

तमिलनाडु- 8
उत्तराखंड- 6

उत्तरप्रदेश- 33
पश्चिम बंगाल- 5

रैगिंग से बच्चों की मनोदशा पर गलत प्रभाव पड़ता है। बच्चा स्कूल से सीधा कॉलेज में जाता है तो रैंगिंग हो या नहीं, वह थोड़ा तनाव में आ जाता है। माता-पिता को बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनाना चाहिए। कॉलेज में एंटी रैगिंग कमेटी होती है। यदि बच्चे के साथ ऐसा कुछ होता है तो शिकायत कर सकते हैं। -डॉ. दलजीत सिंह राणावत, वरिष्ठ मनोरोग चिकित्सक, मेडिकल कॉलेज, पाली

Published on:
02 Apr 2025 09:05 am
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर