जयपुर

आयकर विभाग का राजस्थान के गृह राज्य मंत्री पर छापा

राजस्थान के गृह राज्य मंत्री के जयपुर समेत कोटपुतली, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड अन्य कई जगहों पर बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Sep 2022, 11:53 AM IST
Income Tax Raid in Jaipur: आयकर विभाग का जयपुर के बड़े कारोबारी समूह छापा
Income Tax Raid in Jaipur: आयकर विभाग का जयपुर के बड़े कारोबारी समूह छापा

राजस्थान के गृह राज्य मंत्री के जयपुर समेत कोटपुतली, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड अन्य कई जगहों पर बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है।आयकर विभाग ने समूह से जुड़े 53 से अधिक ठिकानों पर छापा मारा है, जहां करोड़ों की काली कमाई का खुलासा हो सकता है। विभाग की टीम बुधवार सुबह से ही लगातार ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही है। बताया जा रहा है कि छापेमारी की कार्रवाई के बाद बड़ी मात्रा में काला धन उजागर हो सकता है। बता दें कि आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें कारोबारी के घर, दफ्तर और प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर रही है, जिसके बाद बताया जा रहा है कि कारोबारी के अन्य सहयोगियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक जयपुर समेत अन्य इलाकों में कारोबारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई चल रही है। वहीं विभाग जयपुर, कोटपुतली, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड में कई जगहों पर एक साथ कार्रवाई कर रहा है। कार्रवाई में 300 से अधिक पुलिसकर्मियों का सहयोग लिया गया है।


दस्तावेज खंगाल रहे अधिकारी
सू़त्रों के अनुसार राजस्थान में आयकर विभाग के रडार पर कई बड़े कारोबारी, बिल्डर और शिक्षण सेवाओं से जुड़े लोग शामिल है, जिन पर आने वाले दिनों में कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल जयपुर सहित कई जगहों पर 300 से अधिक आयकर कर्मी छापेमारी की कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं आयकर विभाग की टीमें कारोबारी के बैंक लॉकर्स खोलने की भी तैयारी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि कार्रवाई के बाद बड़ी मात्रा में काली कमाई उजागर हो सकती है।

Updated on:
7 Sep 2022, 11:53 AM IST
Published on: