जयपुर

राजधानी में मौसम का पलटवार, ठंडी हवाओं से गुलाबीनगर की फिजा में घुली ठंडक, ओले-बारिश की संभावना

रात से चल रही ठंडी हवाओं ने छुडाई धूजणी, प्रदेश के साथ ही राजधानी में मौसम का पलटवार, जयपुर में ओले गिरने और बारिश होने की संभावना।

2 min read
Feb 11, 2018
 Increase effect of cold,Weather forecast in Rajasthan Weather update Jaipur Weather

जयपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम का पलटवार शुरू हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज और कल मौसम का मिजाज बदला रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में ओले गिरने और बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी जयपुर में बीती रात से ही चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों की धूजनी छुडा दी है। शनिवार को दिन में धूप खिली तो लोगों को सर्दी का अहसास कम हुआ लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाओं के चलने का सिलसिला शुरू हो गया। ठंडी हवाएं चलने से लोग घरों में दुबके रहे और सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। आज सुबह भी ठंडी हवाओं के साथ आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। राजधानी जयपुर का आज सुबह 7 बजे तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार और सोमवार को राजधानी जयपुर में ओले गिरने और बारिश होने की संभावना है।

आपको बता दें कि प्रदेश में कई दिनों तक आसमान साफ रहने के बाद आज से फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर से आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। बादलों की आवाजाही से सर्दी का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है जिससे सर्दी और ठिठुरन फिर से बढने लगी है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि विक्षोभ के असर से आने वाले दो तीन दिन तक आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। विक्षोभ का असर आज सुबह से ही राजधानी जयपुर में देखने को मिला। राजधानी जयपुर के आसमान में आज सुबह से ही बादलों का डेरा रहने से मौसम का मिजाज बदला नजर आया। जहां लोग कुछ दिनों पहले गर्म कपडों से परहेज करने लगे थे वहीं आज सुबह ठिठुरन व सर्दी को देख वे गर्म कपडों में ही बाहर निकले। ठिठुरन और सर्दी का असर एक बार फिर राजधानी जयपुर में देखने को मिल रहा है। आज सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा जमने से सडकों पर कम ही लोग दिखे। वहीं स्थानीय मौसम केन्द्र के अनुसार आने वाले पन्द्रह दिन तक मौसम में उतार चढाव का दौर चलेगा। क्योंकि विक्षोभ के आने जाने का सिलसिला चलता रहेगा।

Published on:
11 Feb 2018 08:18 am