जयपुर

राजस्थान के Khaleel Ahmed को मिल सकती है Team India में जगह, वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन आज

Rajasthan lad Khaleel Ahmed among probables for Team India against West Indies series : World Cup के ख़त्म होने के बाद हो रही West Indies सीरीज़ में कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। ऐसे में कुछ नए व युवा क्रिकेटर्स को मौक़ा मिलने की पूरी संभावना बनी हुई है। Team India में शामिल किये जाने वाले संभावित खिलाड़ियों में Khaleel Ahmed और Deepak Chahar के नाम भी लिए जा रहे हैं।

2 min read
Jul 21, 2019

जयपुर/मुंबई।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर चयन समिति रविवार को मुंबई में तीन अगस्त से शुरू होने वाले वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए टीम इंडिया ( India Tour West Indies ) का चयन करेगी। मुख्य चयनकर्ता MSK Prasad की अगुवाई वाली समिति लगभग एक महीने तक चलने वाले वेस्टइंडीज़ दौरे के लिये टीम इंडिया का चयन करेगी। इस दौरे में भारतीय टीम तीन ट्वंटी 20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी। टी-20 सीरीज़ के दो मैच फ्लोरिडा और गुयाना में खेले जाने हैं।

वर्ल्ड कप के ख़त्म होने के बाद हो रही वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। ऐसे में कुछ नए व युवा क्रिकेटर्स को मौक़ा मिलने की पूरी संभावना बनी हुई है। टीम में शामिल किये जाने वाले संभावित खिलाड़ियों में खलील अहमद और दीपक चाहर के नाम भी लिए जा रहे हैं।

खलील टोंक के रहने वाले हैं जबकि दीपक चाहर मूल रूप से आगरा के रहने वाले हैं लेकिन राजस्थान की रणजी टीम से खेलते हैं। खलील और चाहर ने अब तक राजस्थान टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब इनकी प्रतिभा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सेलेक्टर्स सराह रहे हैं। ये दोनों क्रिकेटर्स हाल ही में वेस्टइंडीज़ ए टीम के खिलाफ खेले गए सीरीज़ में भी टीम इंडिया में शामिल रहे।

वर्ल्ड कप में 'रिज़र्व' थे खलील
खलील अहमद वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के रिजर्व गेंदबाज के रूप में शामिल थे। ऐसे में अब खलील को वेस्टइंडीज के खिलाफ इस दौरे में मौका मिलने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। वहीं दीपक चाहर भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए सेलेक्टर्स का ध्यान खींच रहे हैं। खलील और दीपक ने आईपीएल मैचों में भी उम्दा प्रदर्शन किया है।

इनपर भी है सेलेक्टर्स की नज़र
खलील अहमद और दीपक चाहर के अलावा कुछ और युवा क्रिकेटर्स हैं जिनपर सेलेक्टर्स की नज़र है। टीम में शामिल होने वाले संभावित चेहरों में मनीष पांडे, शुभमण गिल, क्रुणाल पांड्या और नवदीप सैनी भी शामिल हैं।


विंडीज़ दौरे से हटे धोनी
अपने फैसलों से सबको चौंकाने के लिये मशहूर पूर्व भारतीय कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने अगले महीने होने वाले वेस्टइंडीज़ दौरे से खुद को अलग कर लिया है और अब वह संभवत: सियाचिन में सेना के साथ ट्रेनिंग कर सकते हैं। धोनी के इस फैसले ने चयनकर्ताओं का सिरदर्द खत्म कर दिया है जिन्हें अब यह फैसला नहीं लेना होगा कि धोनी काे विंडीज़ दौरे से बाहर कर दिया गया है। पूर्व कप्तान ने रविवार को इस दौरे के लिये मुंबई में होने वाली चयनकर्ताओं की बैठक से पूर्व ही खुद को अनुपलब्ध करार दिया है।


इससे पहले इंग्लैंड में हुए विश्वकप से पूर्व अटकलें लगायी जा रही थीं कि धोनी के करियर का यह आखिरी विश्वकप होगा जिसके बाद वह संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। लेकिन धोनी अभी उनके भविष्य को लेकर संशय की स्थिति भी बरकरार है।

वहीं टीम चयन में निगाहें कप्तान विराट कोहली पर भी लगी रहेंगी जिन्हें काफी समय से आराम दिए जाने की चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि विराट इस दौरे से विश्राम ले सकते हैं। इसके अलावा तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को भी विंडीज़ दौरे पर आराम दिया जा सकता है। बुमराह विश्वकप में काफी सफल रहे थे।

भारतीय टीम अगले महीने वेस्टइंडीज़ दौरे पर पहुंचेगी जिसकी शुरूआत तीन अगस्त से होनी है। इस सीरीज़ में टीम को ट्वंटी 20, वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं।

Updated on:
21 Jul 2019 10:37 am
Published on:
21 Jul 2019 10:36 am
Also Read
View All