जयपुर

Indian Army: भारतीय सेना में शामिल होने का मौका, अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण 1 अप्रैल तक

Army Recruitment 2026: राजस्थान के युवाओं के लिए खुला पंजीकरण। अग्निवीर से लेकर जेसीओ तक कई पदों पर भर्ती।

less than 1 minute read
Mar 14, 2026
Indian Army Agniveer (Image: Gemini)

Agniveer Recruitment: जयपुर. भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। अग्निवीर तथा नियमित कैडर सैनिक के रूप में भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार राजस्थान के युवाओं को समय रहते अपना पंजीकरण कराने की सलाह दी गई है।

भर्ती वर्ष 2027 के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर पंजीकरण करना होगा। सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं को जल्द आवेदन कर देश सेवा की दिशा में अपना पहला कदम बढ़ाने का अवसर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

Good News: लंदन के बाद विश्व का दूसरा अंतरराष्ट्रीय स्तर का चर्म रोग संस्थान अब जयपुर में, जानें ये मिलेगी सुविधाएं

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर ट्रेडसमैन (10वीं पास) तथा अग्निवीर ट्रेडसमैन (8वीं पास) सहित कई श्रेणियों में आवेदन किए जा सकते हैं। इसके अलावा जेसीओ/ओआर रैंक के तहत धार्मिक शिक्षक (जूनियर कमीशन अधिकारी), हवलदार शिक्षा, सिपाही फार्मा और सैनिक तकनीकी (नर्सिंग असिस्टेंट/नर्सिंग असिस्टेंट वेटनरी) पदों के लिए भी अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिलेगा।

महिला उम्मीदवारों के लिए भी सेना में भर्ती का अवसर

महिला उम्मीदवारों के लिए भी सेना में भर्ती का अवसर उपलब्ध है। महिला अभ्यर्थी अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सेना पुलिस) श्रेणी में आवेदन कर सकती हैं। सेना भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को अनुशासन, सम्मान और राष्ट्र सेवा का अवसर मिलता है।

ये भी पढ़ें

Census Duty: क्या शिक्षकों को मिलेगी जनगणना ड्यूटी से राहत? शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, आदेश जारी

Updated on:
14 Mar 2026 05:01 pm
Published on:
14 Mar 2026 04:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर