जयपुर

Rajasthan : महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर गिरफ्तार, फ्रेंचाइजी देने के नाम पर किया ये काम

Jaipur News : करणी विहार थाना पुलिस ने एमएस धोनी क्रिकेट एकेडमी स्थापित करने के लिए फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया।

less than 1 minute read
Apr 12, 2024

Jaipur News : करणी विहार थाना पुलिस ने एमएस धोनी क्रिकेट एकेडमी स्थापित करने के लिए फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गौतम नगर नोएडा से मिहिर को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि इस संबंध में 4 मार्च 2023 को करणी विहार थाने में गंगा सागर स्कीम सिरसी रोड निवासी जयदेव रोज ने मैसर्स आरका स्पोर्टस मेनेजमेंट प्रा. लि. के निदेशक मिहिर दिवाकर, उनकी पत्नी सौम्यादास, कंपनी के अधिकारी रोहित जग्गी और अजय बोहरा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। आरोपियों ने महेन्द्र सिंह धोनी के नाम से एकेडमी के लिए फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर 12 लाख रुपए हड़प लिए। उसके बाद आरोपी ने आज तक न एकेडमी खुलवाई और न ही रुपए लौटाए। आरोपी ने खुद के नाम से आरका स्पॉर्ट्स नाम से कंपनी खोल रखी थी।

हालांकि मिहिर दिवाकर और सौम्या दास की कंपनी आरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्रा. लि. के साथ धोनी ने 15 अगस्त 2021 को ही अपने संबंध खत्म कर लिए थे। इसके बावजूद मिहिर ने धोनी के नाम का इस्तेमाल किया।

Updated on:
12 Apr 2024 08:47 am
Published on:
12 Apr 2024 07:32 am
Also Read
View All