जयपुर

देर रात हुए तबादले.. मुकुन्दरा और सरिस्का के मुख्य वन संरक्षक को बदला

रविवार देर रात भारतीय वन सेवा के अफसरों का तबादला कर दिया है।
less than 1 minute read
Feb 25, 2019
Feature image

जयपुर।
राज्य सरकार ने रविवार देर रात को भारतीय वन सेवा के तीन अफसरों का तबादला कर दिया है। कार्मिक विभाग के आदेश में बताया गया कि आई एफ एस डॉ गोविंद सागर भारद्वाज को निदेशक आर एफ डब्ल्यू टी आई, घनश्याम प्रसाद शर्मा को मुख्य वन संरक्षक सरिस्का बाघ परियोजना और आनंद मोहन को मुख्य वनसंरक्षक मुकुंदरा बाघ परियोजना में तबादला किया गया है।

160 उपाधीक्षक स्तर के आरपीएस के भी हुए तबादले
दूसरी ओर गृह विभाग की आेर से रविवार रात 160 उपाधीक्षक स्तर के आरपीएस के तबादले किए गए हैं। इसमें जयपुर कमिश्नरेट के 11 एसीपी भी बदले गए हैं। पुलिस महानिदेशक कपिल गर्ग की ओर से यह तबादला सूची जारी की गई है।

Published on:
25 Feb 2019 01:56 am