4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदमाशों ने व्यापारी से ढ़ाई लाख रुपए का बैग लूटा, जब बेटे ने पकड़ने की कोशिश की तो हाथ पर किया फायर

वस्त्र व्यवसायी से हुई वारदात
less than 1 minute read
Google source verification

करौली

image

Abdul Bari

Feb 25, 2019

loot

बदमाशों ने व्यापारी से ढ़ाई लाख रुपए का बैग लूटा, जब बेटे ने पकड़ने की कोशिश की तो हाथ पर किया फायर

टोडाभीम.
यहां कपड़ा मंडी बाजार में रविवार रात को एक वस्त्र व्यवसायी से अज्ञात नकाबपोश बदमाश लगभग ढाई लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हुए। लूट कर भाग रहे बदमाशों को व्यवसायी के पुत्र ने पकडऩे का प्रयास किया तो उसके हाथ पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जख्मी युवक लक्की को कस्बे के चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार वस्त्र दुकानदार सतीश गोयल अपनी दुकान को बंद करके घर जा रहा था। दिनभर की बिक्री से भरा बैग उसके हाथ में था। इसी दौरान अज्ञात बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आए और सतीश से बैग छीनकर भागे। वहां पर ही मौजूद सतीश के पुत्र लक्की ने भाग रहे बदमाशों को पकड़ा तो उन्होंने अपने को छुड़ाने के प्रयास में फायरिंग कर दी। इससे लक्की के हाथ में गोली लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हुई और घायल युवक को चिकित्सालय लेकर गए। सूचना पाकर पुलिस उपाधीक्षक कमल कांत शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

इस घटना के बाद दुकानदारों और अन्य लोगों में पुलिस के सामने रोष उभर कर सामने आए। उन्होंने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई तथा पुलिस की कार्यशैली को लेकर आरोप लगाए। वारदात के बाद पहुंचे पुलिस अधिकारियों से लोगों ने आए दिन कस्बे में चोरी और आपराधिक वारदातों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने जख्मी युवक से बयान दर्ज नहीं करने की लापरवाही बताकर रोष व्यक्त किया। दुकानदारों ने आए दिन हो रही इन वारदातों को लेकर तथा ताजा वारदात के बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को बाजार बंद करने का निर्णय भी किया है।