24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में मानसून का कमाल: 25 फीट क्षमता वाला कालीसिल बांध ओवरफ्लो, किसानों के खिले चेहरे

करौली के सपोटरा क्षेत्र स्थित कालीसिल बांध इस मानसून सीजन में जिले का पहला लबालब होकर छलकने वाला बांध बन गया है। 25 फीट की कुल भराव क्षमता वाले इस बांध में सोमवार सुबह तक जलस्तर 24.80 फीट था, जिसके बाद डांग क्षेत्र में हुई बारिश से बांध ओवरफ्लो हो गया।
less than 1 minute read
Google source verification

करौली

image

Arvind Rao

Aug 24, 2026

kalisil dam overflows

ओवरफ्लो होकर छलक रहा कालीसिल बांध (पत्रिका फोटो)

Karauli Kalisil Dam Overflows: करौली जिले में इस बार मानसून की सुस्त रफ्तार के बीच सपोटरा क्षेत्र का कालीसिल बांध लबालब होकर छलक पड़ा है। इस मानसून सीजन में पहली बार जिले में पहला बांध है, जो लबालब होकर छलका है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी छा गई और बांध पर चल रही चादर के नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए।

बता दें कि कुल 25 फीट की भराव क्षमता के कालीसिल बांध में सोमवार सुबह आठ बजे तक जलस्तर 24.80 फीट पर बना हुआ था। इसके बाद डांग क्षेत्र में हुई बारिश से बांध लबालब होकर ओवरफ्लो हो गया। गौरतलब है कि इस बांध से क्षेत्र के दर्जनों गांवों में सिंचाई होती है। बांध के भरने से क्षेत्र के किसानों में खुशी छा गई।

पिछले आंकड़ों पर एक नजर

वैसे तो मानसून सीजन के पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो हर बार सपोटरा और कालीसिल क्षेत्र में अच्छी बारिश होती रही है। लेकिन इस बार बारिश की स्थिति कमजोर ही रही है। साल 2024 में सपोटरा क्षेत्र में जहां 1529 एमएम बारिश हुई थी। वहीं, साल 2024 में बारिश का यह आंकड़ा 1111 रहा था। जबकि इस वर्ष सोमवार सुबह तक महज 345 एमएम ही बारिश दर्ज हुई है।

रिकॉर्ड बारिश दर्ज

वहीं, कालीसिल बांध क्षेत्र में बीत दो वर्ष के आंकड़ों को देखें तो रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई थी। साल 2024 में कालीसिल बांध क्षेत्र में 1931 एमएम तथा साल 2025 में 1383 एमएम बारिश हुई थी। जबकि इस बार बांध क्षेत्र में अब तक 234 एमएम बारिश हुई है।

करौली जिले में अब तक बारिश का आंकड़ा

क्रम संख्यारेनगेज स्टेशनबारिश (मिमी)
1सपोटरा345
2कालीसिल बांध234
3हिण्डौनसिटी381
4जगर बांध357
5टोडाभीम328
6नादौती258
7श्रीमहावीरजी500
8करौली481
9पांचना बांध431
10मंडरायल267

सबसे ज्यादा बारिश: श्रीमहावीरजी में 500 मिमी
सबसे कम बारिश: कालीसिल बांध में 234 मिमी