उन्होंने सरसों, गेहूं और चना सहित रबी की प्रमुख फसलों में सिंचाई के समय उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरसों में पहली सिंचाई के दौरान यूरिया एवं अन्य उर्वरकों की उचित मात्रा का प्रयोग करना चाहिए। गेहूं में कल्ले निकलने के समय पोषक तत्वों की उपलब्धता महत्वपूर्ण होती है, जबकि चने की फसल में अधिक पानी और खाद नुकसानदायक हो सकते हैं। उन्होंने किसानों को कीट एवं रोगों से बचाव के लिए समय पर उपचार करने, रोगग्रस्त पौधों को खेत से हटाने तथा बुवाई से पहले बीजोपचार करने की सलाह दी। साथ ही कृषि विभाग की सलाह के अनुसार ही कीटनाशकों का उपयोग करने पर जोर दिया।