28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Karauli / रेलवे स्टेशन पर नहीं रैन बसेरा का इंतजाम, दो किमी दूर बने आश्रय स्थल भी बदहाल

रेलवे स्टेशन पर नहीं रैन बसेरा का इंतजाम, दो किमी दूर बने आश्रय स्थल भी बदहाल

दिसम्बर माह नजदीक आने के साथ ही सर्दी के तेवर तेज होने लगे हैं। न्यूनतम तापमान तीन-चार दिन से 11 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है, जिससे रात में तेज सर्दी का अहसास होने लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 12:43 PM IST

रेलवे स्टेशन पर नहीं रैन बसेरा का इंतजाम, दो किमी दूर बने आश्रय स्थल भी बदहाल

हिण्डौनसिटी. गुुरुवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन रेलवे स्टेशन के पास नगर परिषद की ओर से रैन बसेरा शुरू नहीं किया गया है। ऐसे में रात्रिकालीन ट्रेनों के यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर खुले में प्लेटफार्मों व कॉरीडोर में ही बैठकर रात गुजारनी पड़ रही है। पत्रिका वॉच के तहत गुरुवार रात को रिपोर्टर ने रेलवे स्टेशन से लेकर शहर के आश्रय स्थलों को देखा।

सर्दी में तेजी आने पर नगर परिषद द्वारा रेलवे स्टेशन के पास ओवर ब्रिज के नीचे पांडाल लगा कर रैनबसेरा स्थापित किया जाता है। जिसमें देर रात व तडक़े की ट्रेनों से आने व सफर करने वाले गांवों के यात्री ठहरते हैं। लेकिन इस वर्ष दिसम्बर नजदीक आने बाद भी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रैन बसेरा स्थापित नहीं किया गया है। जबकि दिनोंदिन सर्दी बढऩा शुरू हो गया है।

रैन बसेरा के अभाव में देर रात ट्रेन से आए ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों का स्टेशन पर ठहर कर गांव पहुंचने के लिए सबेरा होने का इंतजार करना पड़ा है। हालांकि नगर परिषद की ओर से शहर में दो स्थाई आश्रय स्थल संचालित किए जाते हैं। लेकिन ये दोनों स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर हैं। इनमें से एक आश्रय स्थल लंबे समय से बंद पड़ा है, जबकि दूसरा अव्यवस्थित स्थिति में है। इस कारण यात्रियों को इन स्थाई आश्रय स्थलों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गौरतलब है कि नगर परिषद की ओर से रेलवे स्टेशन परिसर में ही रैन बसेरा स्थापित किया जाता था।

रात में होती दो हजार यात्रियों की आवाजाही

रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 40 से अधिक ट्रेनें ठहराव करती हैं। जिनसे करीब 5-6 हजार यात्री आवाजाही करते हैं। आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों के रात 9.30 बजे से सुबह 5 बजे बीच आने से करीब डेढ़ हजार से अधिक यात्रियों का रात में आना जाना रहता है। देर रात से तडक़े तक कोटा-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल, हल्दीघाटी एक्सप्रेस, हरिद्वार-मुंबई टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस, मेवाड़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट सहित कई स्पेशल ट्रेन का ठहराव होता है।

एक आश्रय स्थल ठप, दूसरे में नहीं समुचित प्रबंध

शहर में वर्ष 2016 में दीनदयाल अंत्योदय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर परिषद कार्यालय में बस स्टैण्ड के सामने और मोहन नगर में जिला चिकित्सालय के समीप दो स्थाई आश्रय स्थल शुरू किए गए। नियमानुसार आश्रय स्थल चौसीब घंटे खुले रहे ने चाहिए, लेकिन परिषद के परिसर में बस स्टैण्ड के आश्रय स्थल ठप स्थिति है। खाट, पलंग और बिस्तर सब बदहाल हैं। कमोबेश यही स्थिति जिला अस्पताल के पास के आश्रय स्थल की है। दिनभर बंद रहता है। रात 10.20 पर रिपोर्टर पहुंचा तो एक केयर टेकर ताला खोलता मिला। अंदर7-8 पलंग और पुराने बिस्तर थे। लेकिन अन्य सुविधाओं का अभाव दिखा।