28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Karauli / आंगनबाड़ी सहायिकाओं को पोषण, स्वच्छता और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का दिया प्रशिक्षण

आंगनबाड़ी सहायिकाओं को पोषण, स्वच्छता और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का दिया प्रशिक्षण

महिला एवं बाल विकास विभाग और सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय आंगनबाड़ी सहायिकाओं का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार शाम संपन्न हुआ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 4:58 PM IST

आंगनबाड़ी सहायिकाओं को पोषण, स्वच्छता और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का दिया प्रशिक्षण

टोडाभीम . प्रशिक्षण का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना तथा सहायिकाओं की कार्यक्षमता और व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि करना रहा। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी श्याम प्रकाश ने विभागीय योजनाओं, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े लक्ष्यों को बेहतर तरीके से पूरा करने के लिए मार्गदर्शन दिया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों की महिला पर्यवेक्षक भी मौजूद रहीं। सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस के प्रशिक्षक सुरेंद्र और शशांक सिंह ने चार दिनों तक अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण देकर महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

प्रशिक्षण में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर दिया गया। सहायिकाओं को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया और आरोग्य सेतु 2.0 के उपयोग की व्यावहारिक जानकारी दी गई। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा बच्चों और महिलाओं को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रशिक्षकों ने खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों की कमी दूर करने के लिए खाद्य सुदृढ़ीकरण की उपयोगिता भी समझाई। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्वच्छ वातावरण, शुद्ध पेयजल और संतुलित पोषण की व्यवस्था बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है।

समापन अवसर पर सीडीपीओ श्याम प्रकाश ने सहायिकाओं से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को अपने कार्य में शामिल करने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभागीय सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।