20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ramesh Meena Accident: पूर्व मंत्री रमेश मीणा की कार खाई में गिरी, करौली-मंडरायल रोड पर हुआ हादसा, खुद चला रहे थे गाड़ी

राजस्थान के करौली जिले में गुरुवार को पूर्व मंत्री रमेश मीणा की कार अनियंत्रित होकर खाईं में जा गिरी। हादसे में रमेश मीणा को हल्की चोटे आई हैं। पूर्व मंत्री खुद कार चलाकर मंडलराय से करौली की तरफ जा रहे थे।
2 min read
Google source verification

करौली

image

Kamal Mishra

Aug 20, 2026

ramesh meena accident

Ramesh Meena Accident: हादसे के बाद खाई में गिरी कार (फोटो-पत्रिका)

करौली। राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेश चंद मीणा की कार गुरुवार को करौली-मंडरायल मार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। रणगमा तालाब और बालर घाट के आसपास उनकी फॉरच्यूनर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और किनारे की खाई में जा गिरी। हादसे में रमेश मीणा को हल्की चोटें आने की जानकारी सामने आई है। प्राथमिक उपचार के बाद वे मौके से रवाना हो गए।

जानकारी के मुताबिक, रमेश चंद मीणा खुद फॉरच्यूनर चला रहे थे। वे मंडरायल की तरफ से करौली की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक नीलगाय सामने आ गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क से नीचे उतरते हुए खाई में जा गिरी।

मौके पर लगी भीड़

हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और रमेश मीणा की मदद की। घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार सड़क किनारे नीचे उतर जाने के कारण उसे बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद वाहन को खाई से बाहर निकाला गया।

हादसे में रमेश मीणा को मामूली चोटें आईं। मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत ठीक बताई गई और वे वहां से रवाना हो गए। घटना के बाद कुछ समय तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।

गोविंद सिंह डोटासरा ने जताई चिंता

हादसे की जानकारी सामने आने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चिंता जताई। उन्होंने लिखा कि करौली में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेश मीणा की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार मिला है। डोटासरा ने रमेश मीणा और उनके स्टाफ में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

फिलहाल हादसे को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार, रमेश मीणा की स्थिति सामान्य है। शुरुआती तौर पर नीलगाय के अचानक सामने आने को हादसे की वजह बताया जा रहा है।