20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर पिता मर्डर केस में बड़ा खुलासा: शराब पीकर आए दिन झगड़ता था पिता, गुस्से में बेटे ने ली पिता की जान; ऐसे खुला राज

Jaipur father murder case: जयपुर के सांगानेर सदर इलाके में बेटे पर 75 वर्षीय पिता की हत्या का आरोप है। पुलिस के अनुसार शराब को लेकर हुए विवाद के बाद बेटे ने पिता की हत्या की और शव घर में छिपा दिया। गांव ले जाने के दौरान टैक्सी ड्राइवर को बदबू आने पर मामले का खुलासा हुआ।
2 min read
Google source verification
Jaipur father murder case

Ai Generated Image

जयपुर के सांगानेर सदर इलाके में बेटे द्वारा पिता की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति के छोटे बेटे सवाई राम जाट ने कुल्हाड़ी से वार कर पिता की जान ले ली। घटना 18 अगस्त की रात की बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि पिता शराब पीने के बाद आए दिन झगड़ा करते थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में उसने पिता पर हमला कर दिया।

घर में ही छिपाकर रखा शव

हत्या के बाद सवाई राम ने पिता के शव को घर के अंदर ही छिपाकर रखा। पुलिस के अनुसार, आरोपी को शव ठिकाने लगाने की जगह नहीं मिल रही थी। इसके बाद उसने पिता का अंतिम संस्कार गांव टोडारायसिंह में करने का फैसला किया। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे उसने गांव जाने के लिए एक टैक्सी बुलाई। ड्राइवर को बताया गया कि पिता की मौत हो गई है और शव को गांव ले जाना है। इसी दौरान ड्राइवर को कुछ गड़बड़ लगी।

टैक्सी ड्राइवर ने पुलिस को दी सूचना

टैक्सी ड्राइवर को गाड़ी के पास पहुंचने पर बदबू आई। उसे शक हुआ तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने तक आरोपी शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहा था। बताया गया कि वह शव को पास ही एक खाली प्लॉट में फेंकने वाला था, लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे पकड़ लिया। टैक्सी ड्राइवर की सूचना के बाद मामले का खुलासा हुआ और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

मां भी मौके पर मिली

पुलिस ने बताया कि एसीपी चाकसू भवानी सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान टोडारायसिंह, टोंक निवासी 75 साल के जगदीश के रूप में हुई है। वह सांगानेर सदर इलाके के गोविंदपुरा में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता था। पुलिस ने बताया कि मामले में छोटे बेटे सवाई राम जाट को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर मौजूद उसकी मां सजनी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

बहू की हत्या के मामले में पहले जेल जा चुका परिवार

पुलिस जांच में परिवार का एक पुराना मामला भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक जगदीश, उसकी पत्नी और दोनों बेटों पर बहू की हत्या का आरोप था। साल 2024 में इस मामले में परिवार के चारों सदस्य जेल गए थे। बहू की हत्या के मामले में जगदीश का बड़ा बेटा अभी भी जेल में है। वहीं करीब चार महीने पहले जमानत मिलने के बाद जगदीश, उसकी पत्नी सजनी और छोटा बेटा सवाई राम जेल से बाहर आए थे।