4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर की पति की हत्या, पहले दूध में दी नींद की गोली फिर तकिए से दबाया गला

आरोपी प्रेमी और पत्नी गिरफ्तार
2 min read
Google source verification

करौली

image

Abdul Bari

Feb 24, 2019

murder

पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर की पति की हत्या, पहले दूध में दी नींद की गोली फिर तकिए से दबाया गला

नादौती.
राजपुर गांव के जितेन्द्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में एक अन्य भी शामिल बताया गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी प्रेमी सेना का जवान है। मामले में मृतक के भाई रामसिंह ने शनिवार को हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
थानाधिकारी भंवरलाल बुनकर ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए उपनिरीक्षक रामवीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। इस टीम ने मृतक की पत्नी के कथित प्रेमी अलवर जिले के राजगढ़ थाने के गांवडी गांव निवासी सिन्टू ऊर्फ मनमोहन सिंह को गांव से गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि जितेन्द्र का शव मिलने पर उसकी हत्या का संदेह परिजनों ने जताया था। इस संदेह के कारण मृतक की पत्नी रिंतुकंवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपने प्रेमी सिन्टू व उसके एक दोस्त के साथ मिलकर पति जितेन्द्र की गला दबा कर हत्या करना स्वीकार किया।

ऐसे बनाई योजना

पुलिस ने बताया कि आरोपी सिन्टू सेना में नौकरी करता है, जो 8 फरवरी को छुट्टी पर गांव आया था। उसके बाद सिन्टू व रितुकंवर ने जितेन्द्र की हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत 22 फरवरी को सिन्टू दिन में रितुकंवर को नींद की गोलियां देकर चला गया। रात को रितुकंवर ने अपने पति जितेन्द्र सिंह को नशे की गोलियों को दूध में मिला कर पिला दिया। जब जितेन्द्र सिंह गहरी नींद में सो गया। रात करीब 10 बजे सिन्टू उर्फ मनमोहन व उसका दोस्त जितेन्द्र सिंह के घर आ गए। तीनों ने मिलकर पहले जितेन्द्र सिंह के कपड़े से पैर बांध दिए। इसके बाद रितुकंवर ने पति जितेन्द्र सिंह का मुंह तकिए से दबा दिया। सिन्टू ऊर्फ मनमोहन ने रूमाल से जितेन्द्र का गला दबा दिया। दोस्त ने दोनों हाथों को पकड़ लिया। इससे जितेन्द्र की मृत्यु हो गई।

शव छत से फेंक लगी रोने
तीनों अरोपी जितेन्द्र सिंह के शव को उसके मकान की छत पर ले गए और उसे नीचे फेंक दिया। इसके बाद पत्नी रितू जोर-जोर से रोने लगी। इस दौरान भीड़ जमा हो गई। पत्नी रितू ने छत से गिरकर पति की मौत होना बताया। लेकिन जितेन्द्रसिंह के परिजनों के गले यह बात नहीं उतरी। उनको रितू पर शक हुआ। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर रितू द्वारा पति की हत्या करने की चालाकी सामने आ गई।