जयपुर

चांदी-सोना नहीं अब निवेशकों को भा रहा ये ‘Red Gold’, दो महीने में ही 40 फीसदी बढ़े दाम

40% Price Hike In 2 Months: जयपुर के स्थानीय बाजारों से लेकर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज, तक कॉपर की कीमतों में आई तेजी ने बड़े-बड़े दिग्गजों को चौंका दिया है।

2 min read
Feb 07, 2026
Gold, Silver Or Copper

Copper Market News: भारतीय कमोडिटी बाजार में इन दिनों हर तरफ सोना और चांदी की रिकॉर्ड तोड़ बढ़त की चर्चा है। लेकिन इस शोर.शराबे के बीच एक ऐसी धातु है जो खामोशी से उड़ान भर रही है और खरीदारों को मालामाल कर रही है, वह है कॉपर यानी तांबा। जयपुर के स्थानीय बाजारों से लेकर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज, तक कॉपर की कीमतों में आई तेजी ने बड़े-बड़े दिग्गजों को चौंका दिया है।

ये भी पढ़ें

Jaipur: मार्केट में हाहाकार: सोना और चांदी धड़ाम, निवेशकों के करोड़ों डूबे; जानें आज के ताजा भाव

2 महीने पहले का भाव बनाम, बड़ी छलांग

अगर हम पीछे मुड़कर देखें तो नवम्बर - दिसंबर 2025 की शुरुआत में कॉपर का भाव ₹850 से ₹900 प्रति किलो के दायरे में घूम रहा था। लेकिन महज दो महीनों के भीतर खेल पूरी तरह बदल गया है। अब कॉपर के भाव 1250 से 1300 रुपए प्रतिकिलो के करीब चल रहे हैं। हांलाकि कभी कभार मामूली गिरावट भी दर्ज की जा रही है। यानी मात्र 60 दिनों में निवेशकों को प्रति किलो पर ₹300 से ₹400 तक का सीधा मुनाफा देखने को मिला है। जो करीब चालीस फीसदी तक है।

क्यों लग रही है कॉपर में आग

कॉपर में निवेश करने वाले बुलियान कारोबारी अश्विनी तिवारी ने बताया कि कॉपर अब सिर्फ एक इंडस्ट्रियल मेटल नहीं रहा, बल्कि रणनीतिक धातु, बन गया है। इसकी बढ़ती कीमतों के पीछे तीन मुख्य कारण हैं जिनमें सप्लाई में भारी कमी, दुनिया की बड़ी तांबा खदानों जैसे चिली और इंडोनेशिया, में उत्पादन ठप होने से ग्लोबल मार्केट में माल की किल्लत हो गई है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक गाड़ियों और सोलर पावर प्लांट में कॉपर का अंधाधुंध इस्तेमाल हो रहा है। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में कॉपर वायर और पुर्जों की मांग अचानक बढ़ गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर भी प्रीमियम बढ़ गया है।

मुनाफा काट रहे हैं खरीदार

जयपुर के बाजार में चर्चा है कि जिन व्यापारियों और निवेशकों ने दो महीने पहले कॉपर में दांव, लगाया था, वे आज भारी मुनाफे में हैं। चांदी की तरह चमकने की चाहत रखने वालों को कॉपर ने चुपके से उससे भी बेहतर रिटर्न दे दिया है। जानकार कह रहे हैं कि सोना.चांदी के बीच चल रही रेस के बीच लाल धातु भविष्य में भी अच्छे रिटर्न दे सकता है। सबसे बड़ी और अच्छी बात ये है कि यह आम आदमी की पहुंच में है। मार्केट एनालिस्ट्स की मानें तो आने वाले हफ्तों में कॉपर ₹1,350 से ₹1,400 के स्तर को भी देख सकता है।

ये भी पढ़ें

चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट: जयपुर में दुकानों पर लौटी रौनक
Published on:
07 Feb 2026 08:52 am
Also Read
View All