जयपुर

जब बहार वाले ले रहे थे IPL का मजा, तभी फ्लैट में खेला जा रहा था ऐसा खेल! पढ़ें पूरी खबर

जब बहार वाले ले रहे थे IPL का मजा, तभी फ्लैट में खेला जा रहा था ऐसा खेल! पढ़ें पूरी खबर  
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 May 2018, 2:27 AM IST
ipl match
ipl match

प्रदेश में बढ़ती वारदातों के बीच अब आए दिन IPL मैच में भी लगातार सट्टे के अपराधी पकड़े जा रहे है। आए दिन हर मैच में कहीं ना कहीं मैच ,में सट्टा लगाने वालों की तादाद के साथ अवैध धंधा भी ज़ोर पकड़ रहा है। हाल ही में मानसरोवर थाना पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा लगाते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सट्टा कारोबारियों से 23 लाख रुपए की नगदी, करोड़ों रुपए के हिसाब की पर्चियां और मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य सामान बरामद किया है।

मानसरोवर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैच में सट्टा लगाते चार जनों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से 23 लाख रुपए नकद, मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य सामान बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक एटीएस को सूचना मिली थी कि सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर मानसरोवर थाना इलाके में सट्टा लगाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर स्वर्ण पथ मानसरोवर निवासी बनेश बंसल, सवाईमाधोपुर प्रेमपुरा निवासी अरुण कुमार राणा, हीरापथ मानसरोवर निवासी मनीष जैन और जनकपुरी एयरपोर्ट निवासी सुरेश मीणा को गिरफ़्तार किया है।

पुलिस ने जब्त किया ये सामान

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनसे करीब 23 लाख रुपए नकद, 22 मोबाइल और 3 लैपटॉप, 1 एलसीडी, 10 सैटटॉप बॉक्स, 6 बैंक पासबुक, 8 चेकबुक और चार डायरी समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस को उनके कब्जे से करोड़ों रुपए की पर्चियों का हिसाब भी मिला है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Published on: