जयपुर

IPL Match 2026: राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, SMS स्टेडियम में आईपीएल मैच खेले जाने को लेकर आया बड़ा अपडेट

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के पहले फेज के शेड्यूल में जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम को एक भी मैच की मेजबानी नहीं मिली है। स्टेडियम की मरम्मत और सुरक्षा मानकों को लेकर उठे सवालों के चलते यह फैसला लिया गया।

2 min read
Mar 12, 2026
Sawai Mansingh Stadium (Patrika Photo)

IPL Match 2026 in Jaipur: राजस्थान के क्रिकेट फैंस के लिए एक मायूस करने वाली खबर सामने आ रही है। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का बिगुल 28 मार्च से बजने जा रहा है। लेकिन गुलाबी नगरी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में फिलहाल चौके-छक्कों की गूंज सुनाई नहीं देगी।

बता दें कि बीसीसीआई द्वारा जारी पहले फेज के 20 मैचों के शेड्यूल में जयपुर को एक भी मैच की मेजबानी नहीं मिली है। जयपुर में मैच न होने की सबसे बड़ी वजह SMS स्टेडियम की जर्जर हालत और सुरक्षा मानकों में कमी को माना जा रहा है। हाल ही में राजस्थान रॉयल्स ने स्टेडियम का विस्तृत सर्वे करवाया था।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Vidhansabha: राजस्थान विधानसभा में होगा ऐतिहासिक बदलाव, 49 साल बाद बढ़ सकती है विधायकों की संख्या, जानें क्या होगा असर

सर्वे की 700 पन्नों की रिपोर्ट में स्टेडियम के ढांचे और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल उठाए गए थे। राजस्थान रॉयल्स के प्रबंधन ने सरकार और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन से सुरक्षा की लिखित जिम्मेदारी लेने को कहा था।

हालांकि, मुख्य सचिव और खेल सचिव ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर मरम्मत और सुरक्षा का भरोसा दिलाया है, लेकिन पहले फेज के लिए जयपुर को 'अनफिट' ही माना गया।

राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल

जयपुर में मैच न होने के कारण राजस्थान रॉयल्स अपने शुरुआती 'होम मैच' असम के गुवाहाटी में खेलेगी। आईपीएल के 19वें सीजन के शुरुआती कार्यक्रम पर एक नजर…

तारीखमुकाबलावेन्यू (मैदान)
30 मार्चराजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्सगुवाहाटी
04 अप्रैलराजस्थान रॉयल्स vs गुजरात टाइटंसअहमदाबाद
07 अप्रैलराजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंसगुवाहाटी
10 अप्रैलराजस्थान रॉयल्स vs आरसीबीगुवाहाटी

क्या दूसरे फेज में जयपुर को मिलेगा मौका?

फिलहाल 28 मार्च से 12 अप्रैल तक का ही शेड्यूल जारी हुआ है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि यदि इस बीच स्टेडियम की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर पूरा कर लिया जाता है, तो आईपीएल के दूसरे फेज में जयपुर को कुछ मैचों की मेजबानी मिल सकती है।

राज्य सरकार और खेल विभाग लगातार बीसीसीआई के संपर्क में हैं, ताकि राजस्थान के फैंस को अपने घरेलू मैदान पर संजू सैमसन की टीम को खेलते देखने का मौका मिल सके। राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन के खिलाफ गुवाहाटी के बारापारा स्टेडियम में खेलेगी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan LPG Crisis: आज-कल में ऑनलाइन फूड डिलीवरी भी बंद! खाली हुए होटलों के सिलेंडर, मचा हड़कंप

Published on:
12 Mar 2026 11:30 am
Also Read
View All

अगली खबर