जयपुर

आईपीएल : मुंबई-दिल्ली के बीच क्वालीफायर-1 आज …पहली बार फाइनल के लिए उतरेगी दिल्ली

मैच का सीधा प्रसारण आज शाम साढ़े सात बजे सेदुबइ।इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का लीग चरण खत्म हो चुका है। प्ले ऑफ दौर की शुरुआत गुरुवार से मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले पहले क्वालीफायर-1 मैच से हो रही है।
2 min read
Nov 05, 2020
आईपीएल : मुंबई-दिल्ली के बीच क्वालीफायर-1 आज ...पहली बार फाइनल के लिए उतरेगी दिल्ली
आईपीएल : मुंबई-दिल्ली के बीच क्वालीफायर-1 आज ...पहली बार फाइनल के लिए उतरेगी दिल्ली

मैच का सीधा प्रसारण आज शाम साढ़े सात बजे से
दुबइ।इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का लीग चरण खत्म हो चुका है। प्ले ऑफ दौर की शुरुआत गुरुवार से मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले पहले क्वालीफायर-1 मैच से हो रही है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। हारने वाली टीम बाहर नहीं होगी, बल्कि उसे क्वालीफायर-2 खेलने का मौका मिलेगा, जहां वो एलिमिनेटर मैच जीतने वाली टीम के सामने खेलेगी।
चार बार की विजेता मुंबई एक बार फिर फाइनल की रेस में है और दावेदारी भी मजबूती से पेश कर रही है। वहीं दिल्ली ने आज तक आईपीएल फाइनल नहीं खेला है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम अपने 12 साल के इस सूखे को 13वें सीजन में खत्म करना चाहेगी और उसमें इसकी काबिलियत भी है।
&मुझे नहीं लगता कि मुंबई का दावा मजबूत है। हमें एक बढिय़ा टीम मिली है और हम स्पष्ट हैं कि हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं। हमें बस अच्छी क्रिकेट खेलनी है और अपनी योजनाओं के साथ बहुत स्पष्ट होना है। मेरा मानना? है कि अगर हम ऐसा करने का प्रबंधन करते हैं, तो हम निश्चित रूप से जीत सकते हैं।
- शिखर धवन
02 मैच खेले गए हैं दोनों के बीच इस सीजन में दोनों में मुंबई ने जीत दर्ज की
525 रन के साथ ऑरेंज कैप में दूसरे नंबर पर हैं दिल्ली के शिखर, जबकि मुंबई के क्वांटन डि कॉक 443 रन के साथ छठे नंबर पर हैं, वहीं मुंबई के ही ईशान किशन 428 रन के साथ नवें स्थान पर हैं
३-२ जीत-हार का रिकॉर्ड है मुंबई का दिल्ली के खिलाफ पिछले पांच आईपीएल मैचों में
२३५ रन बनाए हैं ईशान किशन ने पिछली पांच पारी में १३९.०५ की स्ट्राइक रेट से जिसमें दो अद्र्धशतक शामिल हैं
१४२.६८ स्ट्राइक रेट है ईशान का तेज गेंदबाजों के खिलाफ जबकि स्पिनरों के खिलाफ १३७.५८
२४९ रन और ८ विकेट चटका चुके हैं मार्क स्टोइनिस, उनका डेथ ओवरों में स्ट्राइक रेट १७६.७८ है
०३ लगातार मैच हार चुकी है दिल्ली, मुंबई के खिलाफ अंतिम जीत पिछले सीजन में दर्ज की
१८ विकेट झटके हैं जसप्रीत बुमराह ने पिछले १० मैचों में जबकि रबादा ने १७ विकेट

Updated on:
05 Nov 2020 08:20 am
Published on:
05 Nov 2020 08:20 am