कांफ्रेस को लगभग 60 वरिष्ठ वैज्ञानिक संबोधित करेंगे। साथ ही इसमें भारत और विश्व के विभिन्न देशों से करीब 500 युवा शोधार्थी...
जयपुर। मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर के डिपार्टमेंट ऑफ केमेस्ट्री की ओर से 24वीं अर्न्तराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस इंडियन सोसायटी ऑफ केमिस्ट एंड बॉयोलोजिस्ट का आयोजन किया जा रहा है। जो 11 जनवरी से 13 जनवरी 2018 तक चलेगा। बता दें कि इसमें यूएसए, ग्रीस, यूके, फ्रांस, स्वीडन, इटली सहित कई देशों से साइंटिस्ट बतौर कीनोट एवं आमंत्रित स्पीकर्स के रूप में भाग ले रहे है। कॉन्फ्रेंस की थीम फ्रंटीअर रिसर्च इन केमेस्ट्री एंड बॉयोलॉजी इन्टरफेस है।
वहीं इस कॉन्फ्रेंस में शिरकत कर रहे सभी प्रतिभागी ड्रग्स, केमिकल साइंस, बॉयोनैनोटेक, केमिकल बॉयोलॉजी, ग्लीकॉल बॉयोलॉजी एवं बॉयोकेमेस्ट्री पर अपने अनुभव साझा करेंगे। जबकि इस कांफ्रेस का आयोजन डीएसटी, नई दिल्ली, डीएसटी गर्वन्मेंट ऑफ राजस्थान एवं आईसीएमआर के सहयोग से किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस के मुख्य अतिथि डीएसआईआर एवं डीजीसीएसआईआर के सचिव, डॉ. गिरीष साहनी, विशिष्ठ अतिथि, इंन्स्टीट्यूट ऑफ कैमीकल टेक्नॉलॉजी मुंबई के प्रो. एम. एम. शर्मा होंगे। कांफ्रेस में स्वागत उद्बोधन आईएससीबीसी 2018 की चेअरपर्सन, प्रो. वंदना सुहाग देंगी।
इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में देश-दुनिया के जाने-माने वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञ नवाचार के माध्यम से रसायन विज्ञान की प्रक्रिया में सुधार, दवा पदार्थों की आत्मनिर्भरता, स्थिरता और सामर्थ्य पर अपना विचार साझा करेंगे। जबकि कांफ्रेस को लगभग 60 वरिष्ठ वैज्ञानिक संबोधित करेंगे। साथ ही इसमें भारत और विश्व के विभिन्न देशों से करीब 500 युवा शोधार्थी, पोस्ट डॉक्टरल रिसर्चर भाग लेकर ओरल एवं पोस्टर प्रजन्टेषन के माध्यम से अपने शोध पत्र प्रस्त्तुत करेंगे। वहीं इसमें मणिपाल विश्वद्यालय जयपुर के प्रेसिडेंट, प्रो. संदीप संचेती विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों, विकास, रिसर्च एवं इनोवेशन की जानकारी देंगे।
इस विशेष विज्ञानीकृत कार्यक्रम में उद्धाटन सत्र के साथ एक की-नोट लेक्चर, 12 प्लेनटरी लेक्चर, 48 इनवाइटेड लेक्चर प्रख्यात वैज्ञानिकों द्वारा दिए जाएंगे। साथ ही 64 ओरल प्रेजेन्टेशन युवा शोधार्थियों की और से दिए जाएंगे। बता दें कि द इंडियन सोसायटी ऑफ केमिस्ट एंड बॉयोलॉजिस्ट- आईएससीबी के करीब 600 सदस्य हैं जो साइंटिफिक एवं टेक्नीकल रिसर्च में इन्वोल्व है। कांफ्रेस के दौरान आईएससीबी की और से आईएनएसटी, मोहाली के निदेषक डॉ. ए. के. गांगुली को आईएससीबी एक्सीलेंस अवार्ड 2018 दिया जाएगा। साथ ही आईआईटी मद्रास के डॉ. धमेंद्र सिंह को बेस्ट थिसिज अवार्ड 2018 से उद्धाटन सत्र में नवाजा जाएगा।