जयपुर

चल गया पता… किसने करवाई Salman Khan के घर पर फायरिंग, पुलिस ने आरोपियों को वांटेड लिस्ट में किया शामिल

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दो को आरोपी बनाया है।

2 min read
Apr 21, 2024

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर एक हफ्ते पहले फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को इस मामले में आरोपी बनाया है। लॉरेंस के साथ उसके भाई अनमोल बिश्नोई को भी क्राइम ब्रांच ने वांटेड सूची में शामिल किया है। क्राइम ब्रांच के अनुसार, अब तक की जांच में बिश्नोई के खिलाफ कुछ सबूत और गवाह मिले हैं। जिसके आधार पर बिश्नोई भाइयों को मामले में आरोपी बनाया गया है।

बिश्नोई भाइयों को बनाया आरोपी

मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने आईपीसी की धारा 506(2), 115, 201 के तहत यह मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार क्राइम ब्रांच जल्द ही अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर सकती है। वहीं जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी की मांग करने के लिए कोर्ट में एप्लीकेशन भी दे सकती है।

अनमोल बिश्नोई ने ली थी जिम्मेदारी

सलमान खान के घर के बाद फायरिंग के बाद एक फेसबुक पोस्ट वायरल हुआ था। जिसमें लॉरेंस बिश्नोई के अनमोल बिश्नोई ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। अनमोल बिश्नोई इस समय USA में रहता है।

पूरा मामला

बता दें कि एक हफ्ते पहले दो अज्ञात बाइक सवारों ने फायरिंग की थी। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो अनजान बाइक सवारों ने 5 राउंड फायरिंग की थी। एक गोली नीचे गिरी, 3 दीवार पर और खिड़की पर लगी। वहीं एक गोली बालकनी के नेट को चीरते हुए घर के अंदर गई। इसी बालकनी पर खड़े होकर सलमान खान अपने फैंस से रूबरू होते हैं।पुलिस ने इस केस के दोनों आरोपियों को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार किया था। वहीं सुपरस्टार सलमान खान की सिक्योरिटी को टाइट किया गया है।

Published on:
21 Apr 2024 01:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर