जयपुर

प्रोफेशनलिज्म में हेल्दी लाइफ का होना बेहद जरूरी

एचआर कॉन्क्लेव में एचआर की भूमिका पर हुई चर्चा, विशेषज्ञों ने कहा...
2 min read
• •
Updated: 16 Apr 2018, 1:28 PM IST
Jaipur News

जयपुर . जयपुर में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि किसी भी कंपनी में एचआर की भूमिका अहम होती है और प्रतिभागियों ने एचआर विशेषज्ञों से सवाल-जवाब किए इसमें उन्होंने एचआर से सवाल पूछे । जिसमें उन्होंने विभिन्न कंपनियों में मानव संसाधन से जुड़े सवाल पूछे। त्रिमूर्ति सर्किल स्थित उनियारा होटल में एचआर कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई कम्पनियों के एचआर व डॉक्टर्स ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विशेषज्ञों ने इस दौरान एक स्वर में माना कि प्रोफेशनलिज्म में हेल्दी लाइफ की भी अहम भूमिका होती है और अगर हेल्दी लाइफ रहेगी तो हम अपना काम अच्छे से कर पाएंगे और कॉन्वलेव में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा रही वहां आयोजक अलका बत्रा ने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य ही सफलता का रास्ता है और वहीं कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि किसी भी कंपनी में एचआर की भूमिका अहम होती है और प्रतिभागियों ने एचआर विशेषज्ञों से सवाल-जवाब किए। जिसमें उन्होंने विभिन्न कंपनियों में मानव संसाधन से जुड़े कई सवाल पूछे और अपनी समस्या का समाधान निकाला। डॉ मनीष ने प्रतिभागियों को बताया कि हमेशा अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। तभी सफलता हमारे हाथ लगती है इसलिए हमें अपने सेहत का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि अगर हम स्वस्थ रहेंगे तो काम भी अच्छे से कर सकेगे।

उन्होंने कहा हम अपने व्यस्ततम जीवन में सेहत से समझोता करने लगते हैं और जिसके कारण हमें कई बीमारियों से झुलना पड़ जाता है जिसका कारण असंतुलित जीवन शैली होती है और वर्तमान दौर में ऐसा कॅरियर के हर क्षेत्र में देखने में आ रहा है। जबकि आज के दौर में सभी को बेहत स्वास्थ्य के लिए संतुलित जीवनशैली अपनानी चाहिए। विशेषज्ञों ने कहा कि हमें यह समझना होगा कि जीवन में किसी भी जरूरी कार्य से पहले सेहत सुधारना जरूरी ही है।

Published on: