rsmssb jail warder result: आपको बता दें कि जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा में 6,10,168 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। ये परीक्षार्थी सुबह से ही परिणाम को लेकर इंतजार देख रहे हैं। परीक्षा का आयोजन 12 अप्रेल को किया गया था।
Rajasthan Jail Warder Result: जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित जेल भर्ती परीक्षा परिणाम आज यानी 29 अगस्त को ही जारी किया जाएगा। इस संबंध में कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने सूचना दी है।
आपको बता दें कि परिणाम दोपहर बाद ही अपलोड किया जाना था। लेकिन बार-बार तकनीकी कारणों से परिणाम अपलोड नहीं हो पा रहा है। अब शाम साढे आठ बजे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर सूचित किया है जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का परिणाम आज ही जारी किया जाएगा।
आपको बता दें कि जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा में 6,10,168 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। ये परीक्षार्थी सुबह से ही परिणाम को लेकर इंतजार देख रहे हैं। परीक्षा का आयोजन 12 अप्रेल को किया गया था।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जेल प्रहरी के पदों में वृद्धि की गई है। इसके बाद अब यह परीक्षा 968 पदों पर आयोजित हुई है।