जयपुर

जयपुर में गोमाता को राज्यमाता का दर्जा दिलाने निकली डेढ़ KM लंबी भगवा रैली, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

जयपुर में गोमाता को राज्यमाता का दर्जा दिलाने के लिए 1.5 किमी लंबी भगवा रैली निकाली गई। संत-महंतों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के दौरान ‘जय श्रीराम’ और ‘जय गोमाता’ के नारों से शहर गूंज उठा, कई हिस्सों में जाम भी लग गया।

2 min read
Sep 15, 2025
1.5 किमी लंबी भगवा रैली (फोटो- पत्रिका)

जयपुर: डीजे की धुन, हाथों में थामे भगवा ध्वज और जय श्रीराम, जय गोमाता का जयकारा लगाता हुजूम। रविवार को गोमाता को राज्यमाता का दर्जा दिलाने के लिए युवा शक्ति मंच, राजस्थान की ओर से आयोजित भगवा रैली में यही नजारा रहा।


जयपुर ही नहीं बल्कि आसपास के इलाके से लोग पहुंचे। भगवा रैली में शामिल हुए लोगों का जोश इस कदर रहा कि 1.5 लंबी रैली के कारण पुलिस प्रशासन को यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इससे पूर्व रैली को संतों ने भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंदचार्य तथा भाजपा नेता रवि नैय्यर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

Constable Recruitment: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में AI से 13 डमी अभ्यर्थी पकड़े गए, जयपुर में चाचा-भतीजा गिरफ्तार


ट्रैफिक में फंसी एंबुलेंस को निकाला


रैली के दौरान दिल्ली रोड से आ रही एक एंबुलेंस ट्रैफिक में फंस गई। इस पर कार्यकर्ताओं ने तुरंत रैली के वाहनों को साइड कर एंबुलेंस को निकाला। रैली जलमहल से रवाना होकर रामगढ़ मोड़ पहुंची। यहां रास्ते में आधा दर्जन से अधिक संगठनों की ओर से स्वागत किया गया।


रैली चुंगी, खोले के हनुमान जी, ईदगाह, गलता गेट, जवाहर नगर टीला नंबर एक से होते हुए दशहरा मैदान पहुंची। जहां यह सभा में परिवर्तित हो गई। जिलाध्यक्ष लक्ष्य मेहरा और उपाध्यक्ष कमल सैनी ने बताया कि रैली में 10 हजार दोपहिया और 500 चार पहिया वाहन शामिल हुए।


देश में लव जिहादियों के खिलाफ बने कानून : टी राजा


सभा में प्रदेश संयोजक सुनील सिंह शेखावत ने कहा कि देश को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प है। तेलंगाना के पूर्व विधायक टी राजा सिंह ने गाय माता को राज्यमाता का दर्जा देने की मांग उठाई। इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई।


अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में समुदाय विशेष की गली से पथ संचलन निकला तो उसे रोकने की कोशिश की गई। लेकिन राजस्थान पुलिस को धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने इसे रोकने नहीं दिया। कहावतों के जरिए उन्होंने समाज विशेष पर टिप्पणी की।


नेताओं के रूख पर भी सवाल उठाए। कहा कि हमारा धर्म आज स्वयंसेवक संघ की वजह से सुरक्षित है। राजनेताओं को यह सीख लेने की आवश्यकता है कि वे हिंदुत्व की रक्षा करें। देश में हु€क्का, जिहाद, जुंबा जिहाद देखने को मिल रहा है। लव जिहादियों के खिलाफ कानून भी बने।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में नवरात्र से दिवाली तक 1 लाख से ज्यादा सैलानी आने की उम्मीद, होटलों में तैयारियां शुरू, 20 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
Published on:
15 Sept 2025 08:12 am
Also Read
View All