जयपुर

जयपुर के 11 सर्कल-जंक्शन का होगा सौंदर्यीकरण, राजस्थानी परिवेश की दिखेगी झलक

CM Bhajan Lal Announcement : सीएम भजनलाल की नई घोषणा। जयपुर के 11 सर्कल-जंक्शन का सौंदर्यीकरण होगा। राजस्थानी परिवेश की झलक के साथ मॉडल सांगानेर बनेगा।

less than 1 minute read
Jaipur 11 circle-junctions Beautification Rajasthani environment glimpse will be visible CM Bhajan Lal Announcement
राजस्थान के सीएम भजनलाल। फोटो पत्रिका

CM Bhajan Lal Announcement : जयपुर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के 11 प्रमुख सर्कल-जंक्शन का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इन्हें राजस्थानी परिवेश की झलक के साथ मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। कुछ सर्कलों पर प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी और फ्री लेफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर जेडीए अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि सांगानेर, शहर का अहम हिस्सा है और विस्तार का केंद्र भी बन रहा है। इसलिए इस क्षेत्र में सुगम यातायात प्रबंधन और बेहतर शहरी सुविधाओं के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाए।

सीएम भजनलाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में आपसी समन्वय के साथ तेजी लाएं और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय, वित्त विभाग, जेडीए और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

थीम आधारित होगा सौंदर्यीकरण

सीएम भजनलाल ने कहा कि वंदे मातरम रोड स्थित सर्कलों का सौंदर्यीकरण स्वतंत्रता, संविधान और विकसित भारत की थीम पर किया जाए। वहीं, न्यू सांगानेर रोड सहित अन्य मार्गों के चौराहों पर भी सौंदर्यीकरण व पौधरोपण के कार्य करवाने के निर्देश दिए।

इन जंक्शन का होगा सौंदर्यीकरण

वीटी रोड–शिप्रा पथ जंक्शन।
अरावली मार्ग–शिप्रा पथ जंक्शन।
वीटी रोड–मध्यम मार्ग जंक्शन।
अरावली मार्ग–मध्यम मार्ग जंक्शन।
विजय पथ–मध्यम मार्ग जंक्शन।
विजय पथ–शिप्रा पथ जंक्शन।
बी टू बायपास–मध्यम मार्ग जंक्शन।

ये सर्कल होंगे दुरुस्त

1- भारत माता सर्कल।
2- गोल्यावास सर्कल।
3- पत्रकार सर्कल।
4- खरबास सर्कल।

Published on:
31 Oct 2025 08:46 am