जयपुर

जयपुर का मूड ‘फिटनेस विद फन’: 14 जून को जयपुर उठेगा एक साथ, 6am पर बदलेगी शहर की चाल

अलार्म अब सिर्फ ऑफिस के लिए नहीं बजेगा। 14 जून, रविवार को जयपुर की सुबह शहर के नाम होगी। राजस्थान पत्रिका के कम्यूनिटी मूवमेंट ‘जयपुर 6 am: एक्सपीरियंस योर सिटी’ के लिए रजिस्ट्रेशन की रफ्तार बता रही है कि जयपुर अब सेहत को टास्क नहीं, त्योहार की तरह ले रहा है।

2 min read
Jun 13, 2026
Patrika Gate Jaipur
Patrika Gate Jaipur

जयपुर। अलार्म अब सिर्फ ऑफिस के लिए नहीं बजेगा। 14 जून, रविवार को जयपुर की सुबह शहर के नाम होगी। राजस्थान पत्रिका के कम्यूनिटी मूवमेंट ‘जयपुर 6 am: एक्सपीरियंस योर सिटी’ के लिए रजिस्ट्रेशन की रफ्तार बता रही है कि जयपुर अब सेहत को टास्क नहीं, त्योहार की तरह ले रहा है। 50% से ज्यादा लोग ‘मी-टाइम’ के लिए अकेले आ रहे हैं। करीब एक तिहाई कपल या दोस्त के साथ ताजगी लेने का प्लान कर चुके हैं। 15% लोग पूरे परिवार, मोहल्ले और यारों की टोली के साथ मैदान में उतरेंगे। यानी ये सिर्फ वॉक नहीं, रिश्ते बुनने का मौका है। सुबह 6 से 8 बजे तक शहर एक साथ सांस लेगा। पत्रिका गेट सबसे हॉट डेस्टिनेशन बनकर उभरा है।


जयपुर का मूड ‘फिटनेस विद फन’ है। 50% लोगों ने योगा चुना है। 15% जुम्बा की बीट पर थिरकेंगे और 10% संगीत की धुन पर सुबह संवारेंगे। बाकी 25% ने साइकिलिंग, हास्य योग और कम्यूनिटी गेम्स को चुना है। यानी हर उम्र, हर पसंद के लिए कुछ न कुछ है।

  1. पत्रिका गेट : जयपुर का सबसे हॉट डेस्टिनेशनसुबह की पहली किरण वर्ल्ड फेमस गेट के रंगों पर पड़ेगी। रोटरी नॉर्थ की टीम कमान संभालेगी। गेट के सामने थिरकता जयपुर इंस्टा पर छाएगा।

संयोजक : अनिल जैन, रोटरी नॉर्थ

  1. कुलिश स्मृति वन : शहर के फेफड़ों में गहरी सांसशुद्ध हवा, पक्षियों की आवाज और जोश। सुकून चाहने वालों का केन्द्र

संयोजक : रवि कुमार चौपड़ा, जयपुर ज्वैल्स फाउंडेशन

  1. सेंट्रल पार्क : हरियाली के बीच ‘मी-टाइम’ का हबचारों तरफ हरियाली, बीच में योगा। जयपुर वर्किंग वीमन ग्रुप की टीम माहौल को शांत और जोशीला रखेगी।

संयोजक : दीपा यादव, जयपुर वर्किंग वीमन ग्रुप

  1. अल्बर्ट हॉल : विरासत के बीच दिखेगा जोशइतिहास की दीवारों के सामने साइकिलिंग और अन्य गतिविधियां।

संयोजक : संयोजक : डॉ. जी.एल. शर्मा, बिजेन्द्र सिंह, राजस्थान रोडराइडर्स

  1. जलमहल : पानी, पहाड़ और सुबह की ठंडी हवालहरों के साथ लय मिलेगी। पानी, पहाड़ और सुबह की ठंडी हवा के बीच लोग भागीदारी निभाएंगे।

संयोजक : विनीत शर्मा, मित्राय फाउंडेशन



रजिस्ट्रेशन आज भी : भागीदारी पूरी तरह निःशुल्क है। क्यूआर कोड स्कैन करें या लिंक पर जाकर तुरंत रजिस्टर करें। देर की तो जगह मिस हो जाएगी।
जुड़े, शेयर करें, यादें बनाएं : अपडेट और वाइब के लिए इंस्टाग्राम पर फॉलो करें: Jaipur6AM
https://www.instagram.com/jaipur6am/

सोशल मीडिया पर हैशटैग करें : #Jaipur6AM #JaipurWaliVibe #RajasthanPatrika #ExperienceYourCity #ResetYourMorning
जयपुर 6 AM में अपनी भागीदारी के फोटो और कैप्शन पत्रिका के वॉट्सऐप नंबर 9057531314 पर शेयर करें

Updated on:
13 Jun 2026 04:49 pm
Published on:
13 Jun 2026 04:09 pm