जयपुर

सरेआम हत्या करने वालों का भरे बाजार जुलूस निकाला

ब्रह्मपुरी थाना पुलिस कर्बला में युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को घटना स्थल पर पैदल लेकर पहुंची
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Oct 2021, 11:49 PM IST
Serious allegations against wife of District Panchayat President
Serious allegations against wife of District Panchayat President


जयपुर. आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय...जयपुर कमिश्नरेट पुलिस कुछ इसी अंदाज में कार्य कर रही है। अब ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने कर्बला में बाबा खान की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को पैदल लेकर घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस आरोपियों का जुलूस निकाल रही थी, तब उनकी गर्दन झुकी हुई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी 13 दिन पहले कर्बला में बाबा खान को एक झगड़े में समझौते के लिए बुलाया और चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। इस मामले में रहीमन नगर खोह नागोरियान निवासी सलमान उर्फ मोटा, नूर नगर निवासी उम्माद अली उर्फ उदनान, वन विहार कॉलोनी गलता गेट निवासी शाहरुख खान व ईदगाह कच्ची बस्ती निवासी मोहम्मद इरफान उर्फ भोंदू को गिरफ्तार किया। जबकि पांच छह आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। लोगों में आरोपियों का खौफ नहीं रहे, इसलिए उन्हें नक्शा तस्दीक के लिए पैदल लेकर घटना स्थल पहुंची। गौरतलब है कि इससे पहले जवाहर नगर थाना पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के गुर्गे आनंद शांडिल्य को पैदल लेकर उसके घर तक पहुंची थी।

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना