जयपुर

अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, बाल-बाल बचा ड्राइवर

रामगढ़ पचवारा उपखंड के राहुवास तहसील क्षेत्र के डूंगरपुर गांव की आमाला वाली ढाणी के पास गुरुवार सुबह करीब दस बजे मूंगफली के चारे से भरा जुगाड़ अनियंत्रित होकर पलट गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Oct 2022, 8:56 AM IST
अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, बाल-बाल बचा ड्राइवर
अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, बाल-बाल बचा ड्राइवर

जयपुर। रामगढ़ पचवारा उपखंड के राहुवास तहसील क्षेत्र के डूंगरपुर गांव की आमाला वाली ढाणी के पास गुरुवार सुबह करीब दस बजे मूंगफली के चारे से भरा जुगाड़ अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान जुगाड़ ड्राइवर बाल-बाल बच गया और जुगाड़ ड्राइवर को कोई गंभीर चोट भी नहीं आई। यह घटना रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में गठित हुई है। गोविंद शर्मा डूंगरपुर ने बताया कि जैसे ही मूंगफली के चारे से खचाखच भरा जुगाड़ अनियंत्रित होकर पलटा जैसे ही उस जुगाड़ का ड्राइवर जुगाड़ छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जुगाड़ पर है रोक

हादसों की वजह से जुगाड़ के चलाने पर रोक है, लेकिन दौसा जिले में धड़ल्ले से जुगाड़ चलाया जाता है। दौसा जिले में जुगाड़ के चलाने पर प्रशासन की ओर से कोई रोक नहीं है। इस कारण जुगाड़ से हादसे होते रहते हैं। जुगाड़ के चलते कई बार बड़े और गंभीर हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद दौसा जिले के लोग सबक नहीं लेते हैं और धड़ल्ले से जुगाड़ चलाकर अपनी जान जोखिम में डालते हैं।

Published on: