जयपुर

गर्मी में बिजली संकट को लेकर राहत की खबर, जयपुर में कचरे से हर माह बन रही 84 लाख यूनिट बिजली

Jaipur Discom News : गर्मी में बिजली संकट को लेकर राहत की खबर है, जयपुर में हर माह 84 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है।

2 min read
Jaipur 84 Lakh Units Electricity Produced Every Month from Waste Summer Electricity Crisis Relief News

Jaipur Discom News : गर्मी में बिजली संकट को लेकर राहत की खबर है, जयपुर में हर माह 84 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है। कचरे से यह बिजली बनाई जा रही है, जिसे जयपुर डिस्कॉम को बेचा जा रहा है। प्रति घंटा 10 हजार यूनिट बिजली जयपुर डिस्कॉम ले रहा है, यानी रोजाना जयपुर डिस्कॉम को 2 लाख 40 हजार यूनिट बिजली बेची जा रही है। नगर निगम ने लांगडियावास में 20 फरवरी को वेस्ट टू एनर्जी प्लांट शुरू किया, तब से प्रति घंटा बिजली जयपुर डिस्कॉम को दी जा रही है। वेस्ट टू एनर्जी प्लांट से रोजाना बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। जयपुर डिस्कॉम को यह बिजली 7.31 रुपए प्रति यूनिट में बेची जा रहा है।

600 मैट्रिक टन कचरा हैरिटेज दे रहा

निगम अधिकारियों के अनुसार प्लांट में रोजाना करीब 800 मैट्रिक टन कचरे का निस्तारण भी हो रहा है। इसमें हैरिटेज निगम करीब 600 मैट्रिक टन कचरा उपलब्ध करा रहा है, जबकि 200 से 250 मैट्रिेक टन कचरा ग्रेटर निगम उपलब्ध करा रहा है। कचरे का निस्तारण होने से पर्यावरण को भी फायदा हो रहा है।

पूरी क्षमता से चल रहा है वेस्ट टू एनर्जी प्लांट

वेस्ट टू एनर्जी प्लांट पूरी क्षमता से चल रहा है। इससे बिजली का उत्पादन हो रहा है, जिसे जयपुर डिस्कॉम को बेचा जा रहा है। इससे करीब 800 टन कचरे का रोजाना निस्तारण भी हो रहा है, जिससे निगम को भी 566 रुपए प्रति टन का फायदा हो रहा है।
अरुण कुमार हसीजा, आयुक्त, हैरिटेज निगम

Published on:
27 Mar 2025 10:34 am