5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

31 मार्च से राजस्थान में नया बिल्डिंग बायलॉज होगा लागू! छोटे भूखंडों पर मिलने वाली कई छूट होंगी बंद

Rajasthan News : राजस्थान में नए बिल्डिंग बायलॉज को 31 मार्च को लागू करने की तैयारी है। जानें पूरी खबर।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 27 Mar 2025, 6:58 AM IST

Rajasthan 31 March New building Bylaws implemented Small Plots Many Relaxation Stopped

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा

Rajasthan News : राजस्थान में नए बिल्डिंग बायलॉज की 31 मार्च को लागू करने की तैयारी है। राजस्थान दिवस के कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री इसकी लॉन्चिग कर सकते हैं। इसके लिए नगरीय विकास विभाग ने तैयारी कर ली है। बायलॉज का ड्रॉफ्ट करीब छह माह पहले तैयार हो चुका है, लेकिन बिल्डर-डवलपर्स के आपत्ति का निस्तारण नहीं करने के कारण अटका हुआ था।

बंद हो सकती है छूट

बताया जा रहा है कि ऐसे भूखंड साइज जिन पर बिल्डर को ग्राउंड कवरेज 40 प्रतिशत नहीं मिल पाता, उन पर सेटबैक में छूट दी जाती रही है। इस छूट को भी बंद किया जा सकता है। इमारत के चारों और फायर ब्रिगेड आसानी से घूम सके, इसके लिए सेटबैक भी बढ़ाया जाने की अनुशंसा की गई है।

यह भी पढ़ें :RTE Admission 2025 : राजस्थान के अभिभावकों के लिए अच्छी खबर, आज से निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन के लिए आवेदन हुए शुरू

ये हैं प्रावधान

बायलॉज में कॉलोनियों के छोटे भूखंडों पर बनने वाली इमारत की ऊंचाई घटाने सहित ऐसे कई नए प्रावधान हैं। उन छूट को बंद किया जा रहा है, जो नेशनल बिल्डिंग कोड से परे जाकर दी जा रही है। साथ ही आवासीय बहुमंजिला इमारतों में मैकेनिकल पार्किंग निर्माण करने का प्रावधान भी हटाया प्रस्तावित किया गया है।

यह भी पढ़ें : रेलवे ने 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई, बठिंडा-गोरखपुर ट्रेन का बदला रूट