जयपुर। जयपुर-अजमेर हाइवे पर दुदू के पास मंगलवार की देर रात हुआ हादसा इतना भायनक था कि, सिलेंडर धमाकों के बीच किसी के वहां जाने की हिम्मत नहीं पड़ी। करीब 2 घंटे तक सिलेंडर फटते रहे और 200 मीटर दूर तक मिसाइल की तरह जाकर सिलेंडर गिर रहे थे। धमाकों की आवाज करीब 10 किमी दूर तक सुनाई दे रही थी। आग की लपटें भी कई किलोमीटर दूर से नजर आ रही थी। इस भयावह हादसे को करीब से समझने के लिए इन 20 तस्वीरों को देखिए।
यह उस समय की तस्वीर है, जब शुरुआत में गैस सिलेंडर में आग लगी। आग लगने के कुछ देर बाद ही सिलेंडर फटने शुरू हो गए। इस हादसे में एक ड्राइवर जिंदा जल गया।
इस केमिकल भरे टैंकर ने गैस सिलेंडर लदे ट्रक को टक्कर मारी थी, जिसके बाद सिलेंडर लदे ट्रक में आग लग गई। आग इतना भयावह थी की, सिलेंडर ब्लास्ट होना शुरू हो गए।
दमकल कर्मी केमिकल लदे टैंकर पर लगातार पानी डालते रहे, जिससे कहीं यह गर्म होकर न फटे। क्योंकि इसके फटने के बाद और बड़ा हादसा हो सकता था।
टैंकर को लगातार दमकल कर्मी बुझाते रहे, लेकिन इसके टायर और टैंकर का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया। आगे की तस्वीरों में इसका अगला हिस्सा दिखाएंगे।
ट्रक में लदे गैस सिलेंडर को हाइवे पर उतारकर पानी से डंडा किया गया, क्योंकि ये लगातार फट रहे थे। इसमें देख सकते हैं कि कुछ सिलेंडर कागज की तरह फटे पड़े हैं।
अधिक गर्मी की वजह सिलेंडर लगातार फट रहे थे, लेकिन पानी पड़ने के बाद कई सिलेंडर फटने से बच गए। इन सिलेंडर में देख सकते हैं कई सिलेंडर अपना आकार बदल चुके थे और फटने ही वाले थे, लेकिन फटने से बच गए।
इस तस्वीर में ट्रक का डीजल टैंक देख सकते हैं, इसमें भी आग लग गई, जिसके बाद आग और तेजी से फैल गई।
आग कम होने के बाद मौके जुटे लोग और बचाव कर्मी। इसके बावजूद लगातार सिलेंडर को पानी से कई घंटे तक डंडा किया गया।
हादसे के दौरान जगह-जगह पर वाहनों को रोक दिया गया और करीब 7 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। फिलहाल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए, वाहनों को डायवर्ट करके निकाला।
आग बुझने के बाद जले हुए ट्रकों के पुर्जे इधर उधर फैले नजर आए। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ती की गई थी।
गैस टैंकर का अगला हिस्सा देंखे, पूरी तरह से जल गया। फिलहाल टैंकर को फटने से दमकल कर्मियों ने बचा लिया। इसके लिए कई घंटे तक टैंकर पर पानी डालकर ढंडा किया गया।
केमिकल टैंकर पर पानी डालते दमकल कर्मी। वहीं इंजन की निगरानी करती टेक्निकल टीम।
हादसे के दौरान कई अन्य वाहन में चपेट में आए। इस ट्रेलर का पिछला हिस्सा पूरी तरह जल गया, लेकिन अगला हिस्सा बच गया। ट्रकों के सामने फटा हुआ सिलेंडर देखें। किस तरह पड़ा हुआ है। आग बुझने के बाद हाइवे के आसपास कीचड़ हो गया।
इस तस्वीर में सिलेंडर लदे ट्रक को देखिए, जो पूरी तरह जल गया। इस ट्रक का सिर्फ मोटा लोहा ही बचा। बाकी सब जलकर राख हो गया।
इस तस्वीर में देखें, ट्रक बुरी तरह जली हुई। आसपास पड़े सिलेंडर और फैला हुआ पानी।
ट्रक के बुरी तरह जले हुए हिस्से। पास में खड़ा केमिकल टैंकर। आग बुझाने के दौरान की तस्वीर।
ट्रक के बचे हुए हिस्से को हटाती क्रेन। मौके पर प्रशासन के लोग मौजूद रहे। हादसे के बाद सुबह की तस्वीर। क्रेन से ट्रक के बचे हुए हिस्से को हटाया गया। ट्रक में सिर्फ उसकी चेंचिस ही बची।
रात में हुए हादसे के बाद सुबह की तस्वीर। मौके पर जले हुए सामान फैले रहे। कई फटे हुए सिलेंडर पड़े दिखे।
इस तस्वीर में देखें, कितनी बुरी तरीके से ट्रकों के पुरजे तक जल गए। ट्रक में सिर्फ मोटा लोहा ही बचा।
हादसे के बाद सुबह तक हाइवे को खोल दिया गया। इस तस्वीर में देख सकते हैं। हाइवे से सुचारु रूप से वाहन गुजर रहे हैं।